Safe Turns Unsafe: सूरत में हंगामा, नक्षत्र सेफ हाऊस के लॉकरों से 2.67 करोड़ का 230 तोला सोना चोरी, मालिक और उसके दो बेटे गिरफ्तार

सूरत के नक्षत्र सेेफ हाऊस में चोरी की घटना के बाद अपने लाॅॅकरों की जांच करते ग्राहक। (फाेटो सोशल मीडिया)
सूरत के नक्षत्र सेेफ हाऊस में चोरी की घटना के बाद अपने लाॅॅकरों की जांच करते ग्राहक। (फाेटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 28 Jul, 2026 at 05:37 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, सूरत। गुजरात के औद्योगिक शहर सूरत में लोग जिसे सबसे सेफ यानि सुरक्षित समझते थे, वही अनसेफ (Safe Turns Unsafe) निकला। शहर के सिंघनपुर रोड स्थित नक्षत्र सेफ हाऊस में ग्राहकों के लॉकर से करीब 206 तोला सोने के आभूषण गायब हो गए। चाेरी हुए सोने की कीमत दो करोड़ 67 लाख रुपये (2.67 करोड़) रुपये बताई गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही यहां लॉकर धारकों में अफरातफरी मच गई और लोग यहां पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने नक्षत्र सेफ हाऊस के मालिक और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में छह लॉकर टूटे मिले

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एक लॉकर धारक को नक्षत्र से हाऊस के अपने लॉकर से करीब 63 ग्राम सोने के आभूषण गायब मिले। बताया जाता है कि यह लॉकर टूटा हुआ था। इसके बाद वहां हंगामा हो गया और जानकारी मिलते ही अन्‍य ग्राहक पहुंचने लगे। जांच में छह लॉकर टूटे हुए थे। लॉकर रखने वाले ग्राहक शहर के वारछा सहित नक्षत्र सेफ हाऊस की शाखाओं में भी जांच के लिए पहुंचे।

मामले का खुलासा एक ग्राहक में जांच के लिए पहुंचने पर हुआ

सूरत के सिंगनपुर कॉजवे रोड पर स्थि‍त नक्षत्र सेफ हाऊस में काफी संख्‍या में ग्राहकों ने लॉकर ले रखे हैं। आज सेफ हाऊस खुलने पर एक ग्राहक लॉकर की जांच के लिए पहुंचा। उसे लॉकर से अपना करीब 63 तोला (630 ग्राम) सोना गायब मिला। वहां सीसीटीवी फुटेज में अवांछनीय गतिविधियां भी देखने को मिली। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और जांच शुुरूकर दी गई।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : New Currency: देश में जल्‍द चलेंगे 10 और 20 रुपये के प्‍लास्टिक के नोट, सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए 200 करोड़ के नोट छपेंगे

जांच में छह लॉकरों को टूटा पाया गया और करीब 230 तोला सोना गायब मिला। लोगों ने सिंगनपुर पुलिस स्‍टेशन में नक्षर सेफ हाऊस के मालिक महेशभाई डाह्याभाई देवरा और उनके दो पुत्रों हरिकृष्‍ण महेशभाई देवरा व हर्ष महेशभाई के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में लॉकर तोड़ते दिखे मणिलाल के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस में दर्ज कराए गए शिकायत में कहा गया है कि कुल 230 तोला सोना चोरी किया गया है।

सेफ हाऊस की दूसरी शाखा पर भी पहुंचे लोग

इस घटना के सामने आने के बाद लोग नक्षत्र सेफ हाऊस के शहर के वारछा स्थित शाखा में भी पहुंचे। वहां भी जांच की जा रही है। लोगों को आशंका है इस शााखा में गड़बड़री की गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। लॉकर से सोने के गहने किन परिस्थितियों में और किसने चोरी की है यह अभी स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार इन लोगों के सोने की चोरी हुई है –

  • बिल्‍डर रमेशभाई वाघाणी – 63 तोला।
  • चिरागभाई वल्‍लभभाई गोटी – 62 तोला।
  • राजेशभाई पिपलिया- 49 तोला।
  • रमेशभाई सवजीभाई वघानी – तीन तोला।
  • जीतेंद्र भाई बाबू भाई बलार- 13 तोला।
  • उत्‍सव भाई अमरशीभाई सवाणी- 16 तोला।

यह समाचार भी पढ़िये : New Bill on Paper Leak: पेपर लीक पर संशोधित विधेयक में कड़े दंड, ये हैं पांच प्रावधान

1 Comment

  1. Sanjeeb Kumar Jha

    Nispaksh Patrkarita Hetu Sadhubad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *