Child Fell Into Borewell: अंबाला में साढ़े तीन साल का बच्‍चा खुले बोरवेल में गिरा, सेना व NDRF की टीम रेस्‍क्‍यू में जुटी

Child Fell Into Borewell: अंबाला में साढ़े तीन साल का बच्‍चा खुले बोरवेल में गिरा, सेना व NDRF की टीम रेस्‍क्‍यू में जुटी
आपके शेयर से बदलेगा नज़रिया!

सटीक समाचार, अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले के धनौरा गांव में करीब साढ़े तीन साल का बच्‍चा खेत में बने खुले बोरवेल (Child Fell Into Borewell) में गिर गया। वह पिता के साथ खेत गया था और खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणोें ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस टीम वहां पहुंच गई। सेना की टीम भी वहां पहुंच गई और बच्‍चे के रेस्‍क्‍यू में जुट गई। बताया जाता है कि बोरवेल में 60 फीट के बाद पानी भरा है। बच्‍चा पाइप के बीच में फंसा हुआ है।

पिता के साथ दादा को खाना देने खेत पर गया था

जानकारी के अनुसार, धन्‍यौड़ा गांव में मंगलवार सुबह निर्भय नामक का साढ़े तीन साल का बच्‍चा अपने पिता मनजीत सिंह के साथ दादा करनैल सिंह को खाना देने खेत पर गया था। दरअसल मनजीत खाना लेकर खेत पर जा रहे थे तो निर्भय भी जिद करके उनके साथ चला गया।

वहां पहुंचकर निर्भय के दादा खाना खाने लगे और पिता मनजीत खेत में काम करने लगे। इस दौरान बच्‍चा पास में ही खेलने लगा। खेत के पास ही 220 फीट का एक बोरवेल था और यह ऊपर से खुला हुआ था। निर्भय खेलते-खेलते बोरवेल के पास चला गया और पैर फिसलने से उसमें गिर गया। उसकी चीख सुनकर सब दौड़े, लेकिन बच्‍चा तब तक नीचे गिर गया। इससे वहां हड़कंप मच गया।

बचाव का कार्य जारी है

लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और बच्‍चे को बाहर निकालने में जुट गई। सेना की टीम भी सूचना मिलने के बाद वहां पहुंच गई। बच्‍चे का रेस्‍क्‍यू करने का प्रयास किया जा रहा है। बोरवेल खराब था और ऊपर से उसे ढका नहीं गया था। परिजनों का रो-राेकर बुरा हाल है।

बोरवेल के बीच में फंसा है बच्‍चा

जानकारी के अनुसार, बोरवेल की पाईप की गोलाई नौ इंच है और बच्‍चा इसमें फंसा हुआ है। घटनास्‍थल पर काफी संख्‍या में लोग जुअे हुए हैं। बोरवेल के अंदर ररसी से कैमरा भी डाला गया है। बताया गया है कि इसमें बच्‍चा हाथ हिलाते हुए दिखा है। वह बीच में फंसा हुआ है और उसका सिर नीचे की ओर दिख रहा है।

बता दें कि हरियाणा सहित देश के कई स्‍थानों पर इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं और लोगों से बोरवेल का मुंह ठीक तरीके से ढक कर रहने की अपील की जाती रही है। इसके बावजूद इस तरह की लापरवाही बरती जा रही है। इससे पहले करनाल जिले का प्रिंंस नामक बच्‍चे के बोरवेल में गिरने की घटना काफी चर्चित रही थी। इसके बाद भी हिसार सहित कुछ और स्‍थानों पर बच्‍चों के खुले बोरवेल में गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *