NEET Paper Leak Protest: नीट पेपर लीक के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम आवास घेरने जा रहे दीपेंद्र व कांग्रेसियों पर पानी की बौछार

NEET Paper Leak Protest: नीट पेपर लीक के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम आवास घेरने जा रहे दीपेंद्र व कांग्रेसियों पर पानी की बौछार
आपके शेयर से बदलेगा नज़रिया!

सटीक समाचार, कुरुक्षेत्र।

NEET Paper Leak Protest: हरियाणा यूथ कांग्रेस ने नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) और सीबीएसई परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन किया और हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास को घेरने की कोशिश की। प्रदशर्नकारियों का नेतृत्‍व सांसद दीपेंद्र हुड्डा कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की और बैरिेकेड्स लगाए। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेट्स पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने वाटर कैनन से उन पर जमकर पानी की बौछार की। इसकी चपेट में दीपेंद्र हुड्डा भरी आ गए। कांग्रेसियों का आरोप है कि दीपेंद्र हुड्डा को निशाना बनाकर पानी की तेज बौछार की गई।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास घेरने की कोशिश की

प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। कांग्रेसियों ने हरियाणा की भर्तियों में अन्य प्रदेशों के लोगों को लगाने वाले HPSC चेयरमैन के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का प्रयास किया और सामूहिक गिरफ़्तारी दी।

दीपेंद्र बोले- यह पर्चा-खर्चा सरकार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्‍तीफा दें

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह पर्चा-खर्चा सरकार है और नीट पेपर लीक के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें। युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे को संसद में पूरी मजबूती से उठाएंगे। हरियाणा के युवाओं को और देश के युवाओं को जब तक न्याय नहीं मिलेगा हम सड़क से लेकर संसद तक लड़ेंगे। दीपेंंंदं हुड्डा ने ऐलान किया कि अब 12 जून को पानीपत में प्रदर्शन करेंगे।

कहा- भाजपा सरकार में 80-90 पेपर हो चुके लीक

दीपेंद्र ने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, नशाखोरी हरियाणा में है। हरियाणा का युवा अपना घर बार बेचकर डंकी के रास्ते पलायन को मजबूर है। हर साल नीट का पेपर लीक कैसे हो रहा है। AIIMS, PMT, JEE जैसी परीक्षाएं 2014 से पहले भी होती थी लेकिन कभी पेपर लीक नहीं होते थे। भाजपा बात पर्ची खर्ची बंद करने की करती है लेकिन वह ‘खर्चा करो और पर्चा आउट करो’ की नीति पर चल रही है। पिछले 12 साल से लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। कोई जवाबदेही नहीं है। भाजपा सरकार के आने के बाद से अब तक 80-90 पेपर लीक हो चुके हैं। हरियाणा में ऐसी कोई परीक्षा शायद ही हुई हो जिसका पर्चा लीक न हुआ हो।

कई कांग्रेस नेता प्रदर्शन में हुए शामिल

प्रदर्शन में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब, विधायक अशोक अरोड़ा, विधायक रामकरण काला, विधायक मनदीप चट्ठा, विधायक मेवा सिंह, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, AICC सचिव प्रदीप नरवाल, पूर्व विधायक सुल्तान सिंह जडोला, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, रमन त्यागी, हिमांशु अरोड़ा, जिलाध्यक्ष दुष्यंत चौहान, बलवान रंगा, संजय यादव, कुलदीप केडी, तरुण तेवतिया, महबूब गुर्जर, रजत लाठर, प्रतीक चौधरी, दुष्यंत चौहान, उमेश पुक्का, कुलदीप ढिल्लो, कुलदीप सैनी, नवनीत नरवाल, मोहित चढूनी, हैरी, कवंरपाल, तेजी मान भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *