Farmer Loan Waiver: महाराष्‍ट्र में कर्जमाफी का फैसला, दो लाख रुपये तक के कृषि ऋण होंगे माफ, 56 लाख किसानों को मिलेगी कर्ज से मुक्ति

Farmer Loan Waiver: महाराष्‍ट्र में कर्जमाफी का फैसला, दो लाख रुपये तक के कृषि ऋण होंगे माफ, 56 लाख किसानों को मिलेगी कर्ज से मुक्ति
Published: 3 Jun, 2026 at 12:06 AM

सटीक समाचार, मुंबई।
महाराष्‍ट्र सरकार ने राज्‍य के किसानों को बड़ी राहत दी है। राज्‍य के किसानों के दो लाख रुपये तक के ऋण माफ होंगे। मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्‍यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया। राज्‍य कैबिनेट ने पुण्‍यश्‍लोक अहिल्‍यादेवी होल्‍कर शेतकारी कर्जमाफी योजना को मंजूरी दे दी। इस योजना के तहत राज्‍य के संकटग्रस्‍त किसानों के दो लाख रुपये तक के कृषि कर्ज (Agriculture Loan) माफ हो जाएंगे।

30 सितंबर, 2025 तक के कृषि लोन होंगे माफ

फडणवीस सरकार के इस निर्णय से महाराष्‍ट्र के करीब 56 लाख किसानों को सीधे तौर पर कर्ज से मुक्ति मिलेगी। इस कर्ज माफी योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिनका कृषि ऋण 30 सितंबर, 2025 तक बकाया था। इसके साथ ही राज्‍य सरकार ने स्‍पष्‍ट किया है कि इसमें किसी तरह का अनुचित प्रतिबंध नहीं है और यह पारदर्शी योजना है।

राजकीय कोष पर 36,585 करोड़ रुपये का अतिरिक्‍त वित्‍तीय भार पड़ेगा

इस कर्जमाफी योजना से महाराष्‍ट्र सरकार के राजकीय कोष पर लगभग 36,585 करोड़ रुपये का अतिरिक्‍त वित्‍तीय भार पड़ेगा। महाराष्‍ट्रसरकार के वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट में इस योजना का खाका पेश किया गया था। बता दें कि मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्‍ट्र विधानसभा में 7.69 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।

ऋण की किस्‍तें समय पर चुकाने वाले किसानों को मिलेगी प्रोत्‍साहन राशि

इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नियमित रूप से कृषि ऋण की किस्‍तें चुकाने वाले किसानों को प्रोत्‍साहन देने की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि जो किसान ईमानदारी से समय पर अपने कृषि ऋण की किस्‍तें चुकाने वाले किसानों को 50 हजार रुपये की प्राेत्‍साहन राशि मिलेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *