Virat And Anushka at Vrindavan : आइपीएल 2026 जीतने के बाद वृंदावन संत प्रेमानंद के आश्रम नंगे पांव पहुंचे विराट और अनुष्‍का

Virat And Anushka at Vrindavan : आइपीएल 2026 जीतने के बाद वृंदावन संत प्रेमानंद के आश्रम नंगे पांव पहुंचे विराट और अनुष्‍का
आपके शेयर से बदलेगा नज़रिया!

सटीक समाचार, वृंदावन।

स्‍टार बल्‍लेबाज विरोट कोहली (Virat Kohli) पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरु (RCB) के खिताब जीतने के एक दिन बाद वृंदावन पहुंचे। वहां उन्‍होंने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दोनाें गाड़ी से उतरने के बाद नंगे पांव प्रेमानंद महाराज के आश्रम केली कुंज पहुंचे।

मास्‍क लगाकर पहुंचे दोनों, दो घंंटे रहे आश्रम में

विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा (Virat Kohli and Anushka Sharma) मंगलवार सुबह करीब सात बजे केली कुंज आश्रम पहुंचे। वे चेहरे पर मास्‍क लगाकर वहां पहुचे थे। दोनों कार से उतरने के बाद नंगे पांंव आश्रम पहुंचे। वे वहां करीब दो घंटे तक वहां रहे। आश्रम पहुंचने पर प्रेमानंद महाराज के शिष्‍याें ने उनका स्‍वागत किया और उनको आश्रम के अंदर ले गए।

गुरु हितगोविंद शरण महाराज के आश्रम भी पहुंचे

विराट और अनुष्‍का आश्रम से बाहर आए तो माथे पर चंदन व त्रिपुंड लगाए हुए थे। विराट कोहली के हाथ में एक पुस्‍तक भी थी। प्नेमानंद महाराज के दर्शन के बाद दोनों कुछ दूर स्थित गुरु हितगोविंद शरण महाराज के आश्रम पैदल ही पहुंचे। गुरु हितगोविंद महाराज का आश्रम प्रेमानंद महाराज के आश्रम से करीब 150 मीटरी दूर है।

अब तक सात बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम आ चुके हैं

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा अक्‍सर संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम आते रहते हैं। इससे पहले दाेनों इसी वर्ष 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन केली कुंज आश्रम पहुंचे थे। वह इसी साल 16 फरवरी को अपने बेटे अकाय के जन्‍मदिन पर संत प्रेमानंद जी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्‍होंने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे और सत्‍संग सुना था। विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा अब तक सात बार संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंच चुके हैं। दोनों पहली बार 4 जनवरी, 2023 में प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुचे थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *