JIO New Plan: जियो का कमाल का प्‍लान, 200 रुपये में 15 ओटीटी ऐप्‍स, 1000 टीवी चैनल और 30 GB डेटा

JIO New Plan: जियो का कमाल का प्‍लान, 200 रुपये में 15 ओटीटी ऐप्‍स, 1000 टीवी चैनल और 30 GB डेटा
आपके शेयर से बदलेगा नज़रिया!

सटीक समाचार, मुंबई।

JIO New Plan: जियो (JIO) ने टेलीविजन दर्शकों के लिए कमाल का प्‍लान पेश किया है। अलग-अलग ओटीटी ऐप्‍स (OTT Apps) के लिए बार-बार रिचार्ज कराने की जगह जियो एक नया ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने 200 रुपये का नया जियो ओटीटी पास (JIO OTT Pass) लॉन्च किया है। इसमें ग्राहकों को 15 प्रीमियम ओटीटी ऐप्स (Premium OTT Apps ) , 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 30GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G की सुविधा मिलेगी। इस पैक की वैद्यता 28 दिनों की होगी।

YouTube Premium, Prime Video और JioHotstar समेत 15 प्रीमियम OTT Apps एक ही पैक में

इस पैक में YouTube Premium, JioHotstar Mobile + Hollywood और Prime Video Mobile Edition शामिल हैं। इसके अलावा SonyLiv, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, FanCode, Kanccha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, TimesPlay और Tarang Plus जैसे 12 अतिरिक्त OTT प्लेटफॉर्म को जियोटीवी के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। ग्राहक जियोटीवी पर 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी देख सकेंगे।

MyJio ऐप, जियो वेबसाइट और रिचार्ज ऐप्स से OTT पास तुरंत एक्टिव कर सकेंगे ग्राहक

जियो के मुताबिक इसमें Star, Sony, Sun TV और Discovery जैसे नेटवर्क के कई मनोरंजन, फिल्म, स्पोर्ट्स और क्षेत्रीय चैनल भी शामिल हैं। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों के पास पहले से एक एक्टिव जियो बेस प्लान होना जरूरी है।

इसके बाद ग्राहक MyJio ऐप, Jio.com, रिटेल स्टोर या दूसरे रिचार्ज ऐप्स के जरिए ₹200 वाला OTT Pass एक्टिव कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक यह पैक ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो एक ही रिचार्ज में मनोरंजन, लाइव टीवी और इंटरनेट डेटा की सुविधा चाहते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *