Weather Update: हरियाणा, पंजाब और दिल्‍ली सहित उत्‍तर भारत में आज बदलेगा माैसम का मिजाज, अगले तीन दिन तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश-ओलावृष्टि

Weather Update: हरियाणा, पंजाब और दिल्‍ली सहित उत्‍तर भारत में आज बदलेगा माैसम का मिजाज, अगले तीन दिन तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश-ओलावृष्टि
आपके शेयर से बदलेगा नज़रिया!

sateeksamachar.com, नई दिल्‍ली।

Weather Update: हरियाणा, पंजाब और दिल्‍ली सहित उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में आज रात से मौसम का मिजाज बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से हरियाणा, पंजाब, दिल्‍ली, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। इसके अगले कुछ दिन जारी रहने के आसार हैं। पूर्वी भारत में भी मौसम बदलने की संभावना है।

पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार रात या सोमवार को उत्‍तर पश्चिम भारत में मौसम तेजी से बदलने की संभावना है। हरियाणा, पंजाब, दिल्‍ली, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान बारिश भी होने की संभावना है। पश्चिम उत्‍तर प्रदेश में भी मौसम बदलेगा। बिहार और पश्चिमी बंगाल में भी बारिश हो सकती है।

कुछ राज्‍यों में हो सकती है ओलावृष्टि और तेज बारिश

पहाड़ी क्षेत्र सहित कुछ राज्‍यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। कुछ राज्‍यों में तेज हवाएं चलेंगी और हल्‍की से मध्‍यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ रविवार रात पहाड़ी क्षेत्रों में प्रवेश करेगा। इससे पूर्व रविवार को दिन में दिल्‍ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होगी। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिसा में अगले कुछ दिन आसमान में बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान बारिश भी हो सकती है।
गुजरात और राजस्‍थान सहित कई राज्‍यों में गर्मी की मार रहेगी

राजस्‍थान और गुजरात सहित कई राज्‍यों में र‍हेगी गर्मी की मार

दूसरी ओर, राजस्‍थान, गुजरात और मध्‍यप्रदेश में तापमान में बढ़ोत्‍तरी होगी। मुंबई सहित महाराष्‍ट्र में भी गर्मी की मार जारी रहेगी। राजस्‍थान और गुजरात सहित कई राज्‍यों में लू चल सकती है और गर्म हवाओं के कारण झुलसाने वाली गर्मी पड़ने की संभावना है।

तेज होने लगीं प्री मानसून की गतिविधियां, मानसून केरल समय पर पहुंचने की उम्‍मीद

मौसम विभाग के अनुसार, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के कारण दक्षिण व पश्चिम भारत में प्री मानसून की स्थिति बन रही है। केरल, मुंबई, कर्नाटक, तमिलनाडु और आसपास के राज्‍यों में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं1 इसके साथ ही इस बार मानसून के समय पर केरल पहुंचने के संकेत हैं। मानसून के 22 मई को अंडमान निकोबार पहुंचने की उम्‍मीद है। इसके बाद यह केरल की ओर बढ़ेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी में निम्‍न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे मानसूनी हवाओं को मजबूती मिलने में मदद मिलेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *