New Bengal CM Suvendu Adhikari : सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल में मुख्‍यमंत्री, राज्‍यपाल के समक्ष दावा पेश किया, कल लेंगे शपथ

New Bengal CM Suvendu Adhikari : सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल में मुख्‍यमंत्री, राज्‍यपाल के समक्ष दावा पेश किया, कल लेंगे शपथ
Last Updated: 8 May, 2026 at 07:44 PM by Sunil Kumar Jha

sateeksamachar.com, कोलकाता।

विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को पराजित करने वाले सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री बनेंगे। वह पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्‍यमंत्री होंगे और कल (9 मई को) शपथ लेंगे। 56 वर्षीय सुवेंदु को शुक्रवार को कोलकाता के विश्‍व बांग्‍ला कन्‍वेंशन सेंटर में हुई भाजपा विधायकों की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उनके नाम की घोषणा की। इसके बाद सुवेंदु अधिकारी ने अन्‍य नेताओं के साथ राज्‍यपाल आरएन रवि (Governor RN Ravi) से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्‍यपाल ने इसे स्‍वीकार कर लिया। नए मुख्‍यमंत्री का शपथ ग्रहण शनिवार को ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में दिन के 11 बजे होगा।

अमित शाह की मौजूदगी में चुने गए विधायक दल के नेता

शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में 206 भाजपा विधायक मौजूद थे। बैठक के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को मुख्‍य पर्यवेक्षक और उड़ीसा के मुख्‍यमंत्री मोहन चरण मांझी को सहायक पर्यवेक्षक बनाया गया था। सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्‍मति से विधायक दल का नेता चुना गया और अमित शाह ने इसकी घोषणा की। अमित शाह ने माला पहना कर और गले लगाकर सुवेंदु को बधाई दी।

बैठक में अमित शाह ने कहा कि

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 293 सीटों में से 207 जीत दर्ज की थी। सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) दो सीटों से चुनाव जीते थे। वह भवानीपुर और नंदीग्राम सीटों से चुनाव जीते हैं। उन्‍होंने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हराया था। 2021 में सुवेंदु ने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को चुनाव हराया था।

ऐतिहासिक बिग्रेड परेड ग्राउंड में होगा भव्‍य शपथ ग्रहण समारोह

अब सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्‍य समारोह में मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। सुवेंदु अकेले शपथ लेंगे या उनके साथ कोई उपमुख्‍यमंत्री अथवा मंत्री शपथ लेंगे यह अभी स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है। वैसे, चर्चा है कि उनके साथ दो उपमुख्‍यमंत्री या एक उपमुख्‍यमंत्री भी शपथ ले सकता है।

पीएम नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कई राज्‍यों के सीएम होंगे समारोह में शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन, कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी शामिल होंगे।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) अन्‍य नेताओं के साथ राज्‍यपाल आरएन रवि से मिलने लोकभवन रवाना हुए। उन्‍होंंने राज्‍यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। अब वह शनिवार को ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शपथ लेंगे।

अमित शाह बाेले- महिला सुरक्षा टॉप प्रायरिटी

इससे पहले विधायक दल की बैठक में अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि मता बनर्जी के शासन में अपराधी राजनेता बन गए थे तो विकास की गुजाइंश ही नहीं रही। नई सरकार की टॉप प्रायरिटी (प्राथमिकता) महिला सुरक्षा रहेगी। हम घुसपैठ, हिंसा और कट मनी बंद करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *