Priyanka Chopra And Relaince: रिलायंस ने प्रियंका चोपड़ा के ब्रांड काे, एनोमली के सभी प्रोडक्‍ट पर होगा अधिकार, ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट सेक्‍टर में बढ़ेगा कंपनी का दबदबा

Priyanka Chopra And Relaince: रिलायंस ने प्रियंका चोपड़ा के ब्रांड काे, एनोमली के सभी प्रोडक्‍ट पर होगा अधिकार, ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट सेक्‍टर में बढ़ेगा कंपनी का दबदबा
Last Updated: 1 May, 2026 at 01:34 AM by Sunil Kumar Jha

sateeksamachar.com, मुंबई।

Priyanka Chopra And Reliance: रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) के हेयरकेयर ब्रांड एनोमली (Anomaly) का अधिग्रहण कर लिया है। इस सौदे में ब्रांड के ट्रेडमार्क, ब्रांड से जुड़ी चीजें और डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इससे रिलायंस रिटेल लिमिटेड के ब्यूटी कारोबार को मजबूती मिलेगी।

2021 में प्रियंंका के हेयरकेयर ब्रांड एनोमली की हुई थी शुरूआत

एनोमली की शुरूआत 2021 में हुई थी। यह एक साफ, वीगन और अच्छी क्वालिटी वाला हेयरकेयर ब्रांड है, जो किफायती दाम में मिलता है। यह पहले से ही कई बड़े देशों में बेचा जा रहा है। इस खरीद के बाद रिलायंस रिटेल लिमिटेड के पास इस ब्रांड का पूरा अधिकार होगा। अब कंपनी अपने बड़े रिटेल नेटवर्क और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, जैसे टीरा (TIRA) के जरिए एनोमली को तेजी से आगे बढ़ाएगी। कंपनी का लक्ष्य ब्यूटी और पर्सनल केयर क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करना है।

ईशा अंबानी ने कहा- इस सौदे से हम भारत में ब्रांड को तेजी से देंगे विस्‍तार

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने इस सौदे पर कहा, “एनोमाली को हमारे पोर्टफोलियो में शामिल करना नए जमाने के ब्यूटी ब्रांड्स के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एनोमाली की मजबूत वैश्विक पहचान, क्लीन फॉर्मुलेशन और किफायती कीमत इसे बेहतरीन बनाते हैं। हमें विश्वास है कि प्रियंका के साथ मिलकर हम भारत में इस ब्रांड को तेजी से बढ़ा सकते हैं और साथ ही इसके अंतरराष्ट्रीय विस्तार को भी मजबूत कर सकते हैं।”

प्रियंका चोपड़ा बनी रहेंगी ब्रांड की क्रिएटिव डायेक्‍टर

उन्‍होंने कहा कि रिलायंस रिटेल लिमिटेड अब भारत पर ज्यादा ध्यान देगा और एनोमली की पहुंच बढ़ाएगा। भारतीय बाल और सिर की त्वचा (स्कैल्प) के हिसाब से नए उत्पाद बनाए जाएंगे। साथ ही यह ब्रांड अमेरिका, ब्रिटेन और मध्य पूर्व जैसे बाजारों में भी आगे बढ़ेगा।
प्रियंका चोपड़ा जोनस ब्रांड में क्रिएटिव डायरेक्टर बनी रहेंगी और नए प्रोडक्ट व आइडिया पर काम करेंगी।

प्रियंका बोलीं- रिलायंस रिटेल के अधिग्रहण करने से एनोमली ब्रांड को मिलेगा व्‍यापक नेटवर्क का लाभ

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “यह एनोमाली के लिए एक अहम क्षण है। जो एक व्यक्तिगत यात्रा के रूप में शुरू हुआ था, वह अब एक उद्देश्यपूर्ण और वैश्विक महत्वाकांक्षा वाला ब्रांड बन चुका है। रिलायंस रिटेल का यह अधिग्रहण एक नए और रोमांचक अध्याय की शुरुआत है। उनका व्यापक नेटवर्क और रिटेल अनुभव हमें भारत और दुनिया भर में अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचने में मदद करेगा।”

ब्रांड के विकास में सक्रिय रूप से जुड़ी रहूंगी : प्रियंका

उन्‍होंने कहा, मैं खासतौर पर ईशा अंबानी के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में मैं ब्रांड के विकास में सक्रिय रूप से जुड़ी रहूंगी” रिलायंस रिटेल लिमिटेड नए और तेजी से बढ़ने वाले ब्यूटी ब्रांड्स पर ध्यान दे रही है। कंपनी अपने अनुभव, बड़े नेटवर्क और ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों तरीकों से एनोमली को भारत और दुनिया में आगे बढ़ाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *