sateeksamachar.com , चंडीगढ़ । Haryana Local Body Election 2026: कांग्रेस ने हरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने भ्रष्टाचारमुक्त और स्वच्छ व सुविधायुक्त शहर देने का जनता से वादा किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादों की झडी लगाई है और जनता से 54 वादे किए हैं।
सात स्थानीय निकायों के लिए 10 मई को वोटिंग, पंचायतीराज निकायों की 528 सीटों के लिए उपचुनाव भी
बता दें कि हरियाणा में सात नगर निकायों के लिए चुनाव और पंचातीराज के 528 सीटों के लिए उपचुनाव होगी। इसके लिए मतदान 10 मई और मतगणना 13 मई को होगी। जिन शहरी निकायाें के लिए चुनाव होना है वे हैं – सोनीपत नगर निगम, पंंचकुला नगर निगम और अंबाला नगर निगम, रेवाडी नगर परिषद व उकलाना, धारुहेडा और सांपला नगरपालिका।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राव नरेंद्र ने जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र
पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने रविवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस अवसर पर मेनिफेस्टो कमेटी की अध्यक्ष गीता भुक्कल, विधायक बीबी बतरा, आफताब अहमद, पंचकूला से मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज और अंबाला से मेयर प्रत्याशी कुलविंदर समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
हुड्डा और राव नरेंद्र बोले – जनता के सुझाव लेकर तैयार किया गया घोषणापत्र
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि घोषणापत्र को जनता से बात कर बहुत मेहनत से तैयार किया गया है। यह बहुत अच्छा और व्यावहारिक मेनिफेस्टो है। इसमें सभी वर्गों का पूरा ध्यान रखा गया है। भाजपा सरकार के 11 साल के शासन में शहरों की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़कें टूटी पड़ी हैं, सीवरेज जाम हैं और सफाई व्यवस्था जर्जर है। इन चुनावों में कांग्रेस की जीत होगी और इस मेनिफेस्टो को पूरी ईमानदारी से लागू किया जाएगा।
राव नरेंद्र ने कहा कि मेनिफेस्टो कमेटी ने बहुत कम समय में जनता से सुझाव लेकर यह दस्तावेज तैयार किया है। इसमें हर वर्ग का सम्मान और ध्यान रखा गया है। भाजपा शासन में नगर निगम ‘नरक निगम’ बन गए हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। यही कारण है कि भाजपा ने 80 प्रतिशत प्रत्याशियों को बदल दिया। कांग्रेस की जीत होने पर भाजपा राज में हुए सभी घपलों की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। मेनिफेस्टो कमेटी की अध्यक्ष गीता भुक्कल ने कहा कि कांग्रेस का पहला और अहम वादा है कि शहरी निकायों में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जाएगा।
मुख्य वादे-
• शहरों को “ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी” यानी प्रदूषण मुक्त शहर बनाएंगे ।
- ग्रीन बेल्ट व पार्को का सौंदर्यीकरण करके लाइटों का प्रबंध किया जाएगा। शहर के सभी चौंक-चौराहों का सौंदर्याकरण किया जाएगा व सड़कों को गडा मुक्त करके बेहतर बनाया जाएगा।
- नगर निगम एवं नगर परिषद को ” भ्रष्टाचार युक्त” से “भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प।
- जनता को अपराध से मुक्ति दिलवाने के लिए शहर, मण्डी, सभी मार्केट, चौकों, पार्को, बस अड्डों व रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगें । जहां यह सुविधा पहले से उपलब्ध है वहां उसे और बेहतर बनाया जाएगा।
- शहरों को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने की योजना लागू करेंगे ।
- शहरों को गंदगी मुक्त करके स्वच्छता की स्थायी सौगात दी जाएगी। कचरा डंपिंग ग्राउंड की समस्या को स्थायी रुप से खत्म किया जाएगा एवं रिहाइशी इलाकों से दूर कचरा प्रसंस्करण इकाइयां (Garbage Processing Unit) लगाई जाएंगी। हर घर से कूड़ा संग्रह (Door to Door Waste Collection) की प्रक्रिया को दुरुस्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कचरा उठाने का समय निर्धारित किया जाएगा व देरी होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
- सफाई कर्मचारियों के रिक्त पड़े पदों की तुरंत प्रभाव से भर्ती की जाएगी।
- सफाई कर्मचारियों की माँगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
- ठोस कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था की जाएगी। शहर में होने वाले जलभराव का स्थायी समाधान किया जाएगा। जल निकासी के लिए पुराने नालों को साफ व पक्का किया जाएगा। पुराने पाइपलाईन सिस्टम का पूरी तरह नवीनीकरण किया जाएगा।
• हर कॉलोनी में पेयजल, सीवरेज व जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त होगी व इसके अतिरिक्त शहर के सभी इलाकों में वर्षा के पानी की निकासी का स्थायी समाधान किया जाएगा। - शहर में जगह-जगह पीने हेतु स्वच्छ पानी के लिए वाटर कूलर /आरओ लगाए जाएंगे।
- टूटी हुई सभी सड़कों की आवश्यकता अनुसार मरम्मत करवाई जाएंगी व नई सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा।
- शहर की सभी गलियों को पक्का किया जाएगा और पहले से पक्की गलियों की जरुरत अनुसार मरम्मत भी करवाई जाएगी।
- सार्वजनिक शौचालयों विशेषतौर पर महिला शौचालय की संख्या बढ़ाई जाएगी व इनकी देखरेख प्रक्रिया को बेहतर किया जाएगा। फॉगिंग और मच्छर नियंत्रण का साप्ताहिक कार्यक्रम बनाया जाएगा। बुजुर्गों के लिए हेल्थ कैंप और सुविधा केन्द्र । यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व जाम से निजात पाने के लिए लोकल ट्रैफिक प्लान बनाया जाएगा।
• शहरों में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। जहाँ मल्टीलेवल पार्किंग तैयार हैं, उन्हें जल्द से जल्द शुरु किया जाएगा। - शहरों के हर बाजार व गली मोहल्लों में स्ट्रीट लाईट व्यवस्था को बेहतर व दुरुस्त किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं का आतंक चिंताजनक हो चुका है, विशेष तौर पर गाय , नन्दी, आवारा कुत्तों व बन्दर। इनके लिए आश्रय स्थल बनाए जाएंगे। इनसे हो रहे जान-माल की सुरक्षा करने के प्रयास किए जाएंगे। बंदरों के आंतक से छुटकारा दिलाया जाएगा। ऐसे समाधान ढूँढे जाएंगे जो मनुष्यों की रक्षा करेंगे और जानवारों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण के अनुरुप होंगे।
- पशु डेयरी (दुग्धशाला) को सही जगह स्थापित किया जाएगा।
- नगर निगम कार्यालय में सभी तरह के कार्यों के लिए विंडो सिस्टम को बेहतर व कारगर बनाया जाएगा।
- नगर निगम द्वारा ‘आपके द्वार कार्यक्रम’ शीघ्र चलाकर हर वार्ड में जनसमस्याएँ सुनकर समाधान किया जाएगा। आपका पार्षद ‘आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जाएगा। गलत प्रोपर्टी आईडी को तुरंत ठीक किया जाएगा व प्रॉपर्टी टैक्स का सरलीकरण किया जाएगा।
- प्रोपर्टी एनडीसी के लिए नगर निगम में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे और तीन दिन की समय सीमा में एनडीसी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
- टेंडर और काम में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। परिवार पहचान पत्र (PPP) बनाने की प्रक्रिया को सरल किया जाएगा। सब तरह की शिकायतों के लिए एक प्लेटफार्म बनाया जाएगा, जहाँ से संबंधित विभागों को शिकायतें समाधान के लिए भेजी जाएँगी। अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने की पॉलिसी बनाई जाएगी। निर्माण कार्यों के दौरान अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर विभागों में तालमेल से काम किया जाएगा।सभी मौजूदा स्ट्रीट वेंडरों को समायोजित करने के लिए स्ट्रीट वेंडिंग ज़ोन बनाएँ जाएँगें। महिलाओं, युवाओं के लिए पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे।
*जमीन की उपलब्धता के अनुसार पार्कों का निर्माण किया जाएगा। सभी वार्डों में पुस्तकालय / वाचनालय स्थापित करने के लिए बजट निर्धारित किया जाएगा व प्रत्येक वार्ड में आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना (वाई-फाई सुविधा सहित) करने का प्रयास किया जाएगा।
*सभी वार्डों में कामकाजी महिलाओं और सफाई कर्मचारियों की आवश्यकताओं को पुरा करने के लिए शिशुगृह स्थापित किए जाएंगे।
- नए गांवों के लिए कम्युनिटी सेंटर, बारात घर, मिनी स्टेडियम और खेल के मैदानों का विकास किया जाएगा। वार्डों में विकासात्मक गतिविधियों के लिए योजना तैयार करने में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RAW) को शामिल किया जाएगा। झुग्गी बस्तियों में मूलभूत सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।
- झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को नियमित करने या पुनर्स्थापित करने की पारदर्शी नीति बनाई जाएगी।
- दशहरा, छठ पूजा एवं अन्य सामाजिक / सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मैदान एवं स्थल उपलब्ध करवाए जाएंगे।
- धोबी घाटों की व्यवस्था करके इस काम से जुड़े लोगों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
- शहरों में नए रैनबसेरे बनाए जाएंगे व पुराने रैनबसेरों का सौंदर्यींकरण करके उचित सुविधा दी जाएगी।
- नगर निगम व नगर परिषद में जोड़े गए गांवों में बिजली, पानी, गलियाां, नालियां, गांवों की फिरनी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतरीन बनाया जाएगा।
- गांंवों को मॉडल ग्रा्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएँगे। प्रत्येक गांव में सरकारी कार्यों के लिए सेवा केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। बच्चों को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए हर गांव में खेल पार्क एवं ग्रामीण क्षेत्र में एक स्टेडियम बनाया जाएगा। कुटीर उद्योग, स्ट्रीट आर्ट, बुटीक, हस्तशिल्प जैसी गतिविधियों के लिए योजना बनाई जाएगी। गांवों में स्वास्थ्य केंद्रों एवं पशु चिकित्सालयों में सुधार किया जाएगा। गांवों में बेहतरीन एयर कंडीशन समुदायिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे
