Year 2025: हरियाणा में होम ब्रॉडबैंड सेवाओं में जियो का रहा दबदबा, 83% की वृद्धि दर्ज की

Year 2025:  हरियाणा में होम ब्रॉडबैंड सेवाओं में जियो का रहा दबदबा, 83% की वृद्धि दर्ज की
आपके शेयर से बदलेगा नज़रिया!

सटीक समाचार, चंडीगढ़।

Year 2025: हरियाणा में वर्ष 2025 में रिलायंस जियो (Reliance JIO) का होम ब्रॉडबैंड सेवाओं में दबदबा रहा। कंपनी इस साल अक्टूबर तक राज्य मेंं अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या में करीब 83 प्रतिशत की बढोत्तरी दर्ज कर अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे रही।

कंपनी ने इस वर्ष अक्टूबर तक जियो फाइबर और एयर फाइबर के 2.34 लाख नए ग्राहक जोड़े

रिलायंस जियो (Reliance JIO) ने वर्ष 2025 के पहले 10 महीने में राज्य में 2.34 लाख नए जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर ग्राहक जोड़े। इसके साथ ही 31 अक्टूबर, 2025 तक जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर के कुल ग्राहकों की संख्या 5.14 लाख हो गई।

ग्राहकों की संख्या 2.80 लाख से 5.14 लाख पहुंची

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की दिसंबर 2024 की ग्राहक डेटा रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिसंबर, 2024 तक हरियाणा में जियो के पास जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर के कुल 2.80 लाख ग्राहक थे। ये इसकी वायरलाइन और 5जी और यूबीआर आधारित फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) होम ब्रॉडबैंड सेवाएं हैं। जियो (JIO) के निकटतम प्रतिस्पर्धी के पास 2.22 लाख वायरलाइन होम ब्रॉडबैंड ग्राहक थे।

राज्य में 31 अक्टूबर, 2025 तक जियो के होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या बढ़कर 5.14 लाख हो गई। इसमें 1.73 लाख जियो फाइबर और 3.41 लाख जियो एयर फाइबर ग्राहक शामिल हैं। वहीं, जियो का निकटतम प्रतिस्पर्धी अक्टूबर 2025 के अंत तक 3.71 लाख वायरलाइन होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों के साथ पिछड़ गया।

जियो की फिक्स्ड वायरलेस और वायरलाइन होम ब्रॉडबैंड सेवाएं राज्य भर के उपभोक्ताओं को विश्व स्तरीय होम एंटरटेनमेंट और हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान कर रही हैं। इसके अलावा, ट्राई की अक्टूबर 2025 की नवीनतम ग्राहक डेटा रिपोर्ट के अनुसार, जियो हरियाणा में 83.54 लाख ग्राहकों के साथ मोबाइल वायरलेस सेगमेंट में भी लीडर है ।

जियो हरियाणा में जियो की ग्रोथ की वजह इसकी सेवाओं में उपभोक्ताओं का मजबूत विश्वास और राज्य भर में इसके ऑल-आईपी 4जी और ट्रू 5जी नेटवर्क की तकनीकी श्रेष्ठता है। जियो द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी जियो एयर फाइबर और जियो फाइबर सेवाओं का तेज़ी से विस्तार किया है, जो पूरे हरियाणा में उपलब्ध हैं।बराष्ट्रीय स्तर पर जियो के लिए यह कई उपलब्धियों का वर्ष रहा है और जियो सितंबर 2025 में 50 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार करने वाला पहला भारतीय दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गया, जिससे ट्रैफिक वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल डेटा नेटवर्क के रूप में इसकी पोजीशन और मजबूत हो गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *