Space Travel : हॉलीवुड फीमेल सिंगर कैटी पेरी सहित छह महिलाओं ने की अंतरिक्ष की सैर, 11 मिनट 212 किमी की यात्रा

Space Travel : हॉलीवुड फीमेल सिंगर कैटी पेरी सहित छह महिलाओं ने की अंतरिक्ष की सैर, 11 मिनट 212 किमी की यात्रा
Last Updated: 7 Jul, 2025 at 10:01 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, टेक्सास।

मशहूर हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी (Hollywood Singer Katy Perry) सहित छह महिलाओं ने सोमवार को अंतरिक्ष की सैर की। इन महिलाओं ने एक साथ करीब 11 मिनट तक अंतरिक्ष की सैर की। इन महिलाओं ने अमेरिकी उद्योगपति जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के स्पेस स्टल में यात्रा की।

रॉकेट ने भारतीय समयानुसार शाम सात बजे अमेरिका के टेक्सास के वेन हाेर्न लांच पैड से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। करीब 11 मिनट के बाद यह धरती पर वापस लौट आया। इस दौरान महिलाओं ने करीब 212 किलोमीटर की यात्रा की। अंतरिक्ष की सैर करनेवाली महिलाओं में जेफ बेलाेस की मंगेतर लॉरेन सांचेज, मशहूर अमेरिकी टीवी होस्ट गेल किंग, नासा की पूर्व रॉकेट वैज्ञानिक आयशा बोवे, फिल्म प्राेड्यूसर केरियान फ्लिन और मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा न्गुयेन शामिल थीं।

वर्ष 1963 के बाद अंतरिक्ष की यात्रा पर पहला ऑल वुमेन क्रू गया। इससे पूर्व 1963 में रुसी इंजीनियर वेलेंटिना तेरेश्कोवा ने अकेले अंतरिक्ष की यात्रा की थी। अंतरिक्ष की सैर से लौटने के बाद कैटी पेरी ने धरती को चूमा।

बता दें कि जेफ बेजोस ने प्राइवेट स्पेस कंपनी ओरिजिन की वर्ष 2000 में स्थापना की थी। यह कंपनी स्पेस टूरिज्म करती है। कंपनी इसके साथ ही रियूजेबल रॉकेट और मून लैंडिंग सिस्टम सहित लंबी अवधि के स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर की विकसित करती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *