Cyber Crime: सावधान, न करें अकाउंट डिटेल शेयर, करनाल में बिजली मीटर ट्रांसफर के नाम पर जाल में फंसकर गंवाए आठ लाख

Cyber Crime: सावधान, न करें अकाउंट डिटेल शेयर, करनाल में बिजली मीटर ट्रांसफर के नाम पर जाल में फंसकर गंवाए आठ लाख
Last Updated: 26 Jul, 2026 at 02:19 AM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, करनाल। साइबर ठग रोज नए नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में सावधान रहें और अपना बैंक‍ अकाउंट डिटेल शेयर न करें, अन्‍यथा अपनी मेहनत की कमाई गंवा सकते हैं। हरियाणा के करनाल में एक व्‍यक्ति ने साइबर ठगों के जाल में फंस कर अपना बैंक अकाउंट डिटेल शेयर कर दिया और आठ लाख रुपये गंवा दिए। उसे ठगों ने कर्मचारी बनकर बिजली मीटर ट्रांसफर कराने के नाम पर झांसा दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में करनाल के सेक्‍टर सात में रहनेवाले रामकुमार सल्‍यान ने बताया है कि उन्‍होंने एक मकान खरीदा है। इसमें पूर्व मकान मालिक के नाम पर बिजली मीटर लगा हुआ था। वह इसे अपने नाम पर ट्रांसफर करवाना चाहता था। इसके लिए उसने सीएएसी सेंटर में संपर्क किया। सीएससी सेंटर से सचेत किया गया कि अगर बीएसईएस कंपनी के नाम पर कोई फोन कॉल करे तो उससे कोई जानकारी या ओटीपी आदि शेयर न करें।

रामकुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि इसके बाद वह काफी सचेत रहते थे और किसी भी अनजान फोन काॅल की सावधानीपूर्वक हैंडल करते थे। पिछले दो-तीन दिनों से अनजान नंबरों से फोन आ रहे थे। फोन करने वाले खुद को बिजली कंपनी का कर्मचारी बता रहे थे और जानकारी लेने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्‍होंने कोई जानकारी नहीं दी।

रामकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शनिवार सुबह वह नहाने गए तो इसी दौरान उसके आए कॉल को उसके बेटे ने रिसीव किया। उसे फोन करने वाले खुद को बिजली कर्मचारी बताया और मीटर ट्रांसफर के बारे में जानकारी मांगी। बेटे को इस बारे में पता था तो वह फोन करने वाले के झांसे में आ गया और बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी दे दी। इसके कुछ देर बाद ही बैंक अकाउंट से आठ लाख रुपये निकाल लिए गए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *