हरियाणा का कुख्‍यात गैंगस्‍टर जोगिंद्र ग्‍योंग गिरफ्तार, फिलीपिंस से भारत लाया गया

हरियाणा का कुख्‍यात गैंगस्‍टर जोगिंद्र ग्‍योंग गिरफ्तार, फिलीपिंस से भारत लाया गया
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:27 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, कैथल।

हरियाणा के कुख्‍यात गैंगस्‍टर जोगिंद्र ग्‍योंग को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे फिलीपिंस में गिरफ्तार किया। वहां से उसे भारत डिपोर्ट किया गया और रविवार को यहां नई दिल्‍ली पहुंचने पर दिल्‍ली पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार कर लिया। जोगिंद्र ग्‍योंग फिलीपिंस में दो साल से पहचान बदल कर रह रहा था और वहां व्‍यापार कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

उस पर हत्‍या स‍हित लूटपाट, मारपीट और फिरौती वसूलने सहित कई गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ हरियाणा, दिल्‍ली, पंजाब और उत्‍तर प्रदेश में कई केस दर्ज हैं। जोगिंद्र ग्‍योंग उस समय सुर्खियों में आया था जब उसने कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला को धमकी दी थी। आरोप है कि उसने बिहार के राजद सांसद संजय यादव को भी धमकी देकर 20 करोड़ रुपये मांगे थे।

ग्‍योंग को दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। वह फिलीपिंस में दो साल से व्‍यापार कर रहा था। जोगिंद्र ग्‍योंग कैथल जिले के ग्‍योंग गांव का रहने वाला था। आरोप है कि उसने महज 19 साल की आयु में पहली हत्‍या की थी। वह पहले बड़ा होकर क्रिकेटर बनना चाहता था। कैथल के रहने वाले जोगिंद्र का भाई सुरेंद्र ग्‍योंग भी बदमाश था।

सुरेंद्र ग्‍योंग एनकाउंटर में मारा गया था। इसका बदला लेने के लिए जोगिंद्र ग्‍योंग अपराध की डगर में चल पड़ा। उस पर हरियाणा, पंजाब, दिल्‍ली और उत्‍तर प्रदेश लूट, हत्‍या और फिरौती -रंगदारी वसूली के 37 मामले दर्ज हैं। आरोप है कि उसने 50 से अधिक लोगों से रंगदारी वसूली थी। 2005 में वह सरपंच का चुनाव थी जीता था और उस समय वह जेल में था।

जोगिंद्र ग्‍योंग पुलिस की मोस्‍टवांटेड सूची में नंबर दो पर है। जोगिंद्र ग्‍योंग के भाई 2017 में एनकाउंटर में मारा गया था। इसके बाद जोगिंद्र अपराध की दुनिया में आ गया था। उसे शक था कि पुलिस इंस्‍पेक्‍टर के पद से सेवा‍नृवित्‍त हुए जयदेव ने उसके भाई की पुलिस से मुखबिरी की थी। सुरेंद्र का जयदेव के घर पर आना जाना था। 30 दिसंबर 2017 को पानीपत के सेक्‍टर 18 में कुछ लोगों ने जयदेव की हत्‍या कर दी थी। इस मामले में जाेगिंद्र ग्‍योंग स‍हित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *