पंजाब के फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों की मौत, 15 घायल

पंजाब के फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों की मौत, 15 घायल

Sateek Samachar, फिरोजपुर।

पंजाब के फिराेजपुर में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हो गए। हादसा फिरोजपुर – फाजिल्‍का हाईवे मार्ग पर हुआ। एक पिकअप गाड़ी सड़क के किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। इससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गए। घायलों को अस्‍पताल में दाखिल कराया गया है। बताया जाता है कि हादसा धुंध की वजह से हुआ।

जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वाहन में करीब 15 लोग एक कार्यक्रम में शामिल करने के लिए जलालाबाद जा रहे थे। फिरोजपुर – फाजिल्‍का हाईवे पर गोलूका मौड़ के पास सड़क किनारे एक कैंटर खड़ा था। कैंटर खराब हो गया था। पिकअप गोलूका मौड़ के पास पहुंचा तो धुंध के कारण चालक को सड़क किनारे खड़ा कैंटर नहीं दिखा और पिकअप उससे टकरा गया। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे और राहत -बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीण दोनों वाहनों में फंसे लोगों को निकालने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के जवान भी पहुंच गए। इसके बाद वाहन से निकाले गए घायल लोगों को एंबुलेंस से अस्‍पताल पहुंचा। नौ लोगों की मौत हो गई। 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि हादसे का कारण धुंध माना जा रहा है। इस संबंध में जांच की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि हादसे के 10 मिनट के अंदर पुलिस की टीम पहुंच गई थी। मारे गए लोगों और घायलाें की पहचान की जा रही है। एंबुलेंस से घायलाें को फिरोजपुर, फरीदकोट, जलालाबाद और गुरुहरसहाय के अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *