चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में क्रास वोटिंग, हरप्रीत बबला नई मेयर व तरुणा मेहता डिप्‍टी मेयर

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में क्रास वोटिंग, हरप्रीत बबला नई मेयर व तरुणा मेहता डिप्‍टी मेयर
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:34 PM

Sateek Samachar, चंडीगढ़।

भाजपा की हरप्रीत बबला चंडीगढ़ कि नई मेयर होंगी। चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर पद के लिए हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार प्रेमलता को दो वोटो से हराया। चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई। हरप्रीत बबला को 19 वोट मिले तो प्रेमलता को 17 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी सीनियर डिप्‍टी मेयर और भाजपा की तरुणा मेहता डिप्‍टी मेयर चुनी गई हैं।

कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी सीनियर डिप्‍टी मेयर चुने गए

इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग से भाजपा की राह आसान हुई। सीनियर डिप्टी मेयर पद पर कांग्रेस को उम्मीदवार जसबीर सिंह बंटी को जीत मिली है। उनको कुल 19 वोट मिले और भाजपा के उम्मीदवार विमला दुबे को 17 मत प्राप्त हो सके। भाजपा की तरुण मेहता डिप्टी मेयर बनी हैं। उनको 19 वोट मिले और उनके प्रतिद्वंद्वी लखबीर सिंह को 17 वोट प्राप्‍त हुए।

भाजपा के पास 16 और आप -कांग्रेस गठबंधन के पास 20 वोट थे

बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा के कल 16 पार्षद हैं। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के 13 और कांग्रेस के छह पार्षद हैं। आप और कांग्रेस गठबंधन के पास सांसद मनीष तिवारी का भी वोट था। इस तरह गठबंधन के पास कुल 20 वोट थे।

चंडीगढ़ मेयर और डिप्‍टी मेयर पद पर भाजपा की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्‍न मनाया । भाजपा नेताओं ने कहा कि शहर में विकास के लिए कुछ पार्षदों ने अपनी अंतरात्‍मा की आवाज सुनकर भाजपा प्रत्‍याशियों के पक्ष में मतदान किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *