दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित, जानें किस दिन होगा कौन सा पेपर

दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित, जानें किस दिन होगा कौन सा पेपर
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:58 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, चंडीगढ़ ।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं यानि बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। ये परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और 2 अप्रैल तक चलेंगी। बोर्ड द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, दसवीं की बोर्ड (10th Board Exam) 28 फरवरी को शुरू होगी और 19 मार्च तक चलेगी। 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी को शुरू होगी और दो अप्रैल तक चलेंगी।

10वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट

तिथि – पेपर

28 फरवरी – हिंदी

3 मार्च – अंग्रेजी

5 मार्च – सामाजिक विज्ञान

7 मार्च – गणित

11 मार्च – विज्ञान

13 मार्च – पंजाबी , संस्‍कृत व्‍याकरण, कंप्‍यूटर विज्ञान , शारीर‍िक शिक्षा , कृषि, संगीत , पशुपालन, नृत्‍य, संस्‍कृत साहित्‍य।

19 मार्च – निजी सुरक्षा, आटोमेटिव, आइटी-आइटीईएस, सौंदर्य और स्‍वास्‍थ्‍य, शारीरिक शिक्षा , कृषि , पर्यटन और आतिथ्‍य, मेडअप, होम फर्निसिंग , बैंकिंग, वित्‍तीय सेवाएं औार बीमा, स्‍वास्‍थ्‍यय सेवाएं, मीडिया और मनोरंजन ।

सभी पेपर एक ही सत्र में होंगी और दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे चलेंगी। परीक्षार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Haryana Board of School Education) की आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in से दोनों परीक्षाओं की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट

तिथि- पेपर

27 फरवरी – इंग्‍लिश कोर, इंग्‍ल‍िश इलेक्टिव ।

1 मार्च – हिंदी कोर, हिंदी इलेक्‍ट‍िव।

4 मार्च – फिजिक्‍स , इक्‍नोमिक्‍स।

6 मार्च – फाइन आर्ट ।

10 मार्च – हिस्‍ट्री , बायोलाजी।

12 मार्च – कैम‍िस्‍ट्री , एकाउंटेंसी, पब्लिक एडमिनिस्‍ट्रेशन।

15 मार्च – पालिटिकल साईंस।

18 मार्च – गणित।

20 मार्च – सोशोलाजी।

21 मार्च – होम साईंस

22 मार्च – मिलट्री साईंस, डांस, मनोविज्ञान, संस्‍कृत व्‍याकरण।

24 मार्च – जियोग्राफी।

25 मार्च – म्‍यूजिक, बिजनेस स्‍टडीज ।

26 मार्च – संस्‍कृत, उर्दू, बायो टेक्‍नालाजी।

27 मार्च – कंप्‍यूटर साईंस।

28 मार्च – पंजाबी, संस्‍कृत साहित्‍य।

1 अप्रैल – फिजिकल एजुकेशन।

2 अप्रैल – रिटेल, ओटोमेटिव ,प्राईवेट सिक्‍योरिटी, हेल्‍थ केयर, ब्‍यूटी एंड वेलनेस आदि।

री अपीयर की परीक्षाएं 27 फरवरी से

इसके साथ ही सकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी और डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष 2022 (री अपीयर) की परीक्षाएं 27 फरवरी से होंगी। ये परीक्षाएं 21 मार्च तक चलेंगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE)के सचिव अजय चोपड़ा ने एक बयान में बताया कि इस बार करीब पांच लाख विद्यार्थी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षााएं देंगे। इसके लिए शिक्षा बोर्ड की ओर से 1500 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *