हिसार के पास पटाखा गोदाम में आग लगी, दो कर्मचारी घायल

हिसार के पास पटाखा गोदाम में आग लगी, दो कर्मचारी घायल
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 03:02 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, हिसार। हरियाणा के हिसार में बुधवार को पटाखे की गोदाम में आग लग गई । इससे गोदाम में काम कर रहे हैं दो कर्मचारी झुलस गए। दोनों कर्मचारियों को हिसार के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर है । गोदाम में आग लगने से पटाखे में विस्फोट होने लगा और इससे गोदाम का शीट तक गिर गया। चारों ओर पटाखों के धमाके की आवाज सुनाई दे रही थी। गोदाम से उठ रहे धोने का गुबार दो किलोमीटर तक देखा गया। हादसा उकलाना के प्रभुवाला गांव में स्थित पटाखा गोदाम में हुआ।

गोदाम में आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को घटना के बारे में सूचना दी गई। इसके बाद पहुंची फाइनल की पांच गाड़ियों ने करीब पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। गोदाम गांव के खेतों में बना बना है। कर्मचारी एक गाड़ी में पटाखे लोड कर रहे थे।

गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारी हिसार के अस्‍पताल में भर्ती

इसी दौरान गोदाम में आग लग गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने आग़ पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन इसने देखते देखते भयंकर रूप धारण कर लिया। पूरा गोदाम धुएं से भर गया।इस दौरान निखिल और मनदीप नाम के दो कर्मचारी गोदाम में फंस गए। लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को एंबुलेंस से उकलाना और बरवाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उनको हिसार रेफर कर दिया गया। उनका हिसार के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *