महिंद्रा ने अपनी थार roxx के बेस मॉडल (base model) में इतने फीचर्स दे दिए हैं जो दूसरी कंपनियों के मिडिल मॉडल में भी नहीं मिलते हैं
थार roxx के बेस मॉडल यानी MX1 के फीचर्स सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

Mahindra Thar Roxx
महिंद्रा अपने इस गाडी के बेस मॉडल में के सेंटर लॉकिंग तो दी ही है, साथ में पुश स्टार्ट (push start) बटन जैसे आधुनिक फीचर्स भी दे दिए हैं।
फ्रंट प्रोफाइल:
महिंद्रा थार रोक्क्स के बेस मॉडल में हेडलैम्प्स (headlamps) और ग्रिल (grill) टॉप मॉडल वाले ही दिए गए हैं। हालांकि फोग लैंप (fog lamp) नहीं मिलते पर वह आप आसानी से लगवा सकते हैं। इसमें आपको फॉलो मी लैंप (follow me headlamp) भी मिलते हैं।
साइड प्रोफाइल:
महिंद्रा थार रोक्क्स के लम्बाई 4428 MM है, व्हील बेस (wheelbase) 2850 MM है। आपको इसमें फूटबोर्ड (footboard) भी मिल जाता है।
बैक प्रोफाइल:
महिंद्रा थार रोक्क्स में आपको 447 लीटर का बूटस्पेस (bootspace) मिलता है जिसकी वजह से आपको सामान की चिंता करने की ज़रुरत नहीं। ना ही आपको अपना सामान केबिन (cabin) में रखना पड़ेगा।
इंटीरियर:
महिंद्रा थार रोक्क्स के बेस मॉडल में आपको चारों पावर विंडो (power window) मिलती है, पुश स्टार्ट (push start) बटन। इसके साथ-साथ आपको हाइट अडजस्टेबले (height adjustable) सीट भी मिलती है (ड्राइवर साइड ), छह airbag, स्टीयरिंग कण्ट्रोल (steering control), म्यूजिक प्लेयर (android auto या apple car play का सपोर्ट नहीं है), 4 स्पीकर्स। इसी के साथ, पीछे पैसेंजर केबिन में भी AC दिया गया है।
प्राइसिंग:
महिंद्रा थार रोक्क्स के बेस मॉडल के 2 दाम हैं – पेट्रोल 12.99 लाख (ex-showroom) तो वहीँ डीजल 13.99 लाख (ex-showroom), यह दाम आगे बदल भी सकते हैं।