Bihar Recruitment: चुनावी वर्ष में नीतीश कुमार सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, हजारों पदों पर होगी भर्ती

Bihar Recruitment: चुनावी वर्ष में नीतीश कुमार सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, हजारों पदों पर होगी भर्ती
आपके शेयर से बदलेगा नज़रिया!

Sateek Samachar, पटना।

बिहार में चुनावी वर्ष में नीतीश कुमार सरकार ( Nitish Kumar Government) ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। राज्य में 8414 पदों पर भर्तियां होंगी। इस संबंध में राज्य कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में फैसला किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 22 प्रस्वों को मंंजूरी दी गई। कैबिनेट ने 8414 पद सृजित करने का निर्णय किया। बता दें कि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) होने हैं।

राज्य में 8414 पदों पर होगी नियुक्तियां होंगी

कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि प्रदेश की आठ हजार से अधिक पंचायतों में निम्न वर्गीय लिपिक के 8093 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके अलावा, 321 अन्य पदों पर भी भर्ती की जाएगी। निम्न वर्गीय लिपिकों को पंचायत सरकार भवन और पंचायत स्तरीय कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा। इनका कार्य पंचायत स्तर की योजनाओं के क्रियान्वयन और समुचित लेखन यानि रिकार्ड अंकन होगा।

पंचायतों में निम्न वर्गीय लिपिक के अलावा सरकार ने कृषि विपणन निदेशालय के लिए 14 , पटना के लोकनायक जयप्रकाश हड्डी रोग अस्पताल में स्पोर्ट्स यूनिट की स्थापना लिए 36 और इसी अस्पताल में 267 अन्य पद भी सृजित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही वायुयान संगठन में भी चार संविदा पद सृजित किए जाएंगे।

जन्म -मृत्यु नियामवली में संशोधन

इसके साथ ही बिहार जन्म मृत्यु रजिस्ट्रेशन नियमावली-1999 (Bihar Birth and Death Registration Rules-1999) किया गया है। इस नियमावली के नियम 5 सहित अन्य धाराओं में संशोधन किया गया है। अब इसे बिहार जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) नियमावली- 2025 कहा जाएगा।

इसके साथ ही इसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति के जन्म की तिथि और स्थान को साबित करने, किसी शैक्षणिक संस्थान में एडिमशन लेने, लाइसेंस और चालान जारी करने, मतदाता सूची तैयार करने और पासपोर्ट के लिए किया जा सकता है। इसके लिए एक समय सीमा भी निर्धारित की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *