Sateek Samachar, नई दिल्ली।
रिलायंस जियो (Reliance JIO) ने टेलीकॉम सेक्टर में अपनी बढ़त कायम रखी है और मार्केट शेयर में नंबर पर पर है। उसने नए ग्राहक हासिल करने में भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया है। जियो नए सब्सक्राइबर जोड़ने में अपने प्रतिद्वंद्वी कंपिनयों से सबसे आगे रही है। इसके साथ ही जियो (JIO) का मार्केट शेयर में दबदबा कायम है और यह 41 प्रतिशत से अधिक हो गया है।
जियो ने 19 लाख 97 हजार से अधिक नए सब्सक्राइबर जोड़े
ट्राई (Telecom Regulatory Authority of India) की अक्टूबर, 2025 रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो ने सबसे तेज़ बढ़त के साथ इस महीने 19,97,843 नए सब्सक्राइबर जोड़े। यह वृद्धि उसके सबसे नज़दीकी प्रतिद्वंदी एयरटेल से 1.6 गुना ज़्यादा है। इसके साथ ही जियो (JIO) का मार्केट शेयर बढ़कर 41.4% हो गया है। टेलीकॉम सेक्टर में यह सबसे अधिक है।
एयरटेल ने अक्टूबर में 12 लाख 52 हजार से अधिक नए सब्सक्राइबर जोड़े
दूसरी ओर, एयरटेल (Airtel) ने अक्टूबर में 12,52,874 नए ग्राहक जोड़े और कंपनी की ग्रोथ रफ्तार स्थिर बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, वोडाफोन आइडिया के लिए अक्टूबर मुश्किल भरा रहा। कंपनी ने 20,83,618 सब्सक्राइबर खोकर भारी गिरावट दर्ज की। लगातार गिरावट से कंपनी की बाज़ार में स्थिति और चुनौतीपूर्ण होती जा रही है।
बीएसएनएल ने दो लाख 69 हजार से अधिक ग्राहक जोड़े
सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने अक्टूबर में 2,69,215 ग्राहक जोड़े। इसके बावजूद बीएसएनएल और एमटीएनएल मिलकर सिर्फ़ 7.92% मार्केट शेयर संभाल पा रहे हैं, जबकि प्राइवेट प्लेयर्स की हिस्सेदारी 92.08% के स्तर पर है।
एक्टिव बेस और वायरलाइन में भी जियो टॉप पर
एक्टिव बेस और वायरलाइन में भी जियो ने टॉप पर रहते हुए अक्टूबर में 3.9 मिलियन एक्टिव यूज़र जोड़े। यह एयरटेल की पिछले तीन महीनों की कुल बढ़त से तीन गुना ज़्यादा है। वायरलाइन सेगमेंट में भी जियो ने करीब चार गुना अधिक नेट एडिशन दर्ज किए। जियो फाइबर की तेज़ लोकप्रियता ने कंपनी को FWA कैटेगरी में भी सबसे आगे रखा। अक्टूबर में देशभर के ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर सितंबर के 995.63 मिलियन से बढ़कर 999.81 मिलियन हो गए। यह 0.42% की मासिक वृद्धि है, जिसमें जियो के वायरलेस और वायरलाइन नेटवर्क का बड़ा योगदान रहा।

