International Women’s Day: अंजू राठी राणा बनीं केंद्रीय विधि सचिव, इस पद पर नियुक्‍त होनेवाली पहली महिला

International Women’s Day: अंजू राठी राणा बनीं केंद्रीय विधि सचिव, इस पद पर नियुक्‍त होनेवाली पहली महिला
आपके शेयर से बदलेगा नज़रिया!

Sateek Samachar, नई दिल्‍ली।

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है और भारतीय विधिक सेवा की अधिकारी अंजू राठी राणा को केंद्रीय विधि सचिव (Unio Law Secretary) नियुक्‍त किया है। इस पद पर नियुक्‍त होने वाली वह पहली महिला हैं। उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विभिन्‍न मंत्रालयों और विभागों को कानूनी सलाह देंगी

डा. अंजू राठी राणा 2017 में केंद्रीय विधि मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव थीं। इससे पूर्व व दिल्‍ली सरकार में लोक अभियोजक के पद पर लगभग 18 वर्ष तक कार्यरत रहीं। केंद्रीय विधिक सचित के रूप में डा.अंजू राठी राणा केंद्र सरकार के विभिन्‍न मंत्रालयों और विभागों को कानूनी सलाह देंगी।

कई अंतरराष्‍ट्रीय मंचों पर देश का प्रतिनिधित्‍व किया

केंद्रीय विधि सचिव का पद कई महीने रिक्‍त था और इसका अतिरिक्‍त प्रभार राजीव मणि के पास था। इससे पहले आइएएस अधिकारी नितेन चंद्रा केंद्रीय विधि सचिव थे। डा. राणा ने कई महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। उन्‍होंने ब्रिक्‍स देशों न्‍याय मंत्रियों की बैठक समेत अंतरराष्‍ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनधित्‍व किया है।

उन्‍होंने सितंबर 2024 में व‍िधिक कार्य विभाग की अतरिक्‍त सचिव के रूप में ब्रिक्‍स देशों (BRICS) के न्‍याय मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। बता दें कि ब्रिक्‍स देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। उन्‍होंने इस बैठक में भारत में हो रहे कानूनी सुधारों और पहल को प्रभावशाली तरीके से पेश किया था।

वह विधिक सुधारों और न्‍यायपालिका महिलाओं को प्रतिनिधित्‍व से संबंधित मुद्दों को बेहद प्रभावशाली रूप से उठाती रही हैं। डा.राणा ने पिछले साल जनवरी ( जनवरी , 2024) में राष्‍ट्रीय कर्मयोगी जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसका आयोजन विधिक और न्‍याय मंत्रालय ने केंद्रीय कर्मचारियों में कर्मयोगी भावना के विकास के उद्देश्‍य से किया था।

केंद्र सरकार ने ये नियुक्तियां भी कीं –

  • मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अतिरिक्‍त सचिव प्रवीण मल खनूजा की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़कर 7 नवंबर 2026 तक की। पहले यह अवधि 11 अगस्‍त 2025 तक थी।
  • सीबीआइ में डीआइजी के पद पर कार्यरत अश्‍वनी शेनवी, सुधा सिंह और अशोक कुमार को सीबीआइ (CBI) का संयुक्‍त निदेशक पर नियुक्ति के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के प्रस्‍ताव को स्‍वीकृति दे दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *