जियो का हैप्‍पी न्यू ईयर2.0 ऑफर , ₹399 व ₹3,999 में नो डेटा लिमिट प्‍लान

JIO Happy New Year Offer: जियो ने ग्राहकों के लिए नए साल से पहले ही हैप्‍पी न्‍यू ईयर ऑफर पेश किया है। (फोटो सौजन्‍य रिलायंस जियो)
JIO Happy New Year Offer: जियो ने ग्राहकों के लिए नए साल से पहले ही हैप्‍पी न्‍यू ईयर ऑफर पेश किया है। (फोटो सौजन्‍य रिलायंस जियो)
Last Updated: 24 Nov, 2026 at 01:37 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। JIO Happy New Year Offer : रिलायंस जियो ने नए वर्ष से पहले ग्राहकों के लिए हैप्‍पी न्‍यू ईयर 2.0 (Happy New Year 2.0) ऑफर लॉन्‍च किया है। इसके तहत कंपनी ने चुनिंदा प्‍लान पर अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा की सुविधा देने की घोषणा की है। ऑफर आज 24 नवंबर से लागू हो गए हैं।

28 दिनों तक मिलेगा अनलिमिडेट 4जी-5जी डेटा

सबसे खास ₹399 का नया फ्लैगशिप प्लान है। इसमें 28 दिनों तक बिना डेटा लिमिट यानि अनलिमिडेट 4G-5G इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकेगा। वॉयस कॉलिंग भी फ्री है और रोज 100 SMS मिलेंगे। वीडियो स्ट्रीमिंग हो, गेमिंग या सोशल मीडिया, डेटा खत्म होने की टेंशन नहीं। जियो ने अपनी 10वीं सालगिरह के जश्न को आगे बढ़ाते हुए यह ऑफर पेश किया है।

अनलिमिटेड सालाना पैक भी पेश, ₹3,999 में 365 दिनों तक अनलिमिटेड 4G-5G डेटा

इसके साथ ही हर महीने रिचार्ज कराने से बचने वालों के लिए भी जियो ने ऑफर पेश किया है। उनके लिए जियो ने ₹3,999 का सालाना प्लान भी पेश किया है। एक बार रिचार्ज कराने पर पूरे 365 दिनों तक अनलिमिटेड 4G-5G डेटा मिलेगा।

इसमें भी फ्री वॉयस कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस (SMS) की सुविधा शामिल है। दोनों प्लान की खासियत यह है कि इनमें 4G और 5G, दोनों नेटवर्क पर अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा। साथ ही एंटरटेनमेंट, डिजाइन और क्लाउड स्टोरेज जैसे डिजिटल बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: हरियाणा में भावांतर भरपाई योजना के तहत रबी फसलों का पंजीकरण जारी, ऐसे उठाएं लाभ

₹25 में दो दिन का अनलिमिटेड 5जी डेटा प्‍लान भी

दूसरे जियो प्लान इस्तेमाल करने वालों के लिए भी खास ऑफर है। ऐसे यूजर्स जिन्हें कुछ समय के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है, वे ₹15 या ₹25 का अनलिमिटेड 5G ऐड-ऑन ले सकते हैं। ₹15 में एक दिन और ₹25 में दो दिनों तक अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। कंपनी के मुताबिक इन ऐड-ऑन में डाउनलोड या इस्तेमाल की कोई लिमिट नहीं होगी और स्पीड थ्रॉटलिंग भी नहीं की जाएगी।

देर रात काम करने वालों के लिए नाइट डेटा पैक प्‍लान भी

इसके साथ ही जियो ने देर रात तक गेमिंग, बिंज-वॉचिंग या काम करने वालों के लिए ₹50 का नाइट डेटा पैक भी पेश किया है। इसमें 28 दिनों तक हर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G-5G डेटा मिलेगा। रात में इस्तेमाल होने वाला डेटा मुख्य प्लान के डेटा बैलेंस से नहीं कटेगा। यानी, दिन का डेटा बचाकर रात में खुलकर इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कई खास फ्री सब्‍सक्रिप्‍शन भी मिलेगा

डिजिटल बेनिफिट्स की बात करें तो ₹399 के फ्लैगशिप प्लान में 12 महीने का कैनवा प्रो सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलेगा। इसकी घोषित कीमत ₹4,000 है। इसके साथ में जियोहॉटस्टार मोबाइल + हॉलीवुड, जियोटीवी के जरिए फैनकोड, जियोगेम्स मोबाइल सब्सक्रिप्शन और जियोएआई क्लाउड (JioAICloud) पर 50GB फ्री स्टोरेज मिलेगा। जस्टडायल लाइट, हाइपरलोकल कूपन और डिजिटल डायरी जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल हैं। वहीं, 3,999 रुपये के सालाना प्लान में 365 दिनों तक कैनवा प्रो लाइट, जियोहॉटस्टार, फैनकोड और जियोएआईक्‍लाउड (JioAICloud) पर 50GB के फ्री स्टोरेज जैसे फायदे मिलेंगे।

₹399 और ₹3,999 के प्‍लान व ₹25 का ऐड-ऑन प्‍लान आज से उपलब्‍ध हुए

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि ₹399 रुपये और ₹3,999 के नए प्लान 24 नवंबर से मायजियो ऐप (MYJio App) , जियो की वेबसाइट और देशभर के जियो स्टोर्स व रिटेलर्स पर रिचार्ज के लिए उपलब्ध हो गए हैं। ₹25 रुपये का 5G ऐड-ऑन प्‍लान भी 24 नवंबर से उपलब्‍ध हो गया है। ₹15 रुपये वाला पैक पहले से उपलब्ध है। ₹50 रुपये का नाइट डेटा पैक 26 नवंबर से उपलब्‍ध होगा।

ग्राहकों को सलाह

एक विशेष बात, ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा और ऐड-ऑन प्‍लान का लाभ 5G सपोर्ट करने वाला मोबाइल फोन होने पर ही ले सकेंगे। इसके साथ ही जियो के 5G नेटवर्क की उपलब्‍धता और कंपनी द्वारा तय पात्रता व शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा। ऐसे में इन प्‍लानों को खरीदने से पहले इन बिंदुओं पर अवश्‍य ध्‍यान दें।

जियो के उपरोक्‍त सभी प्‍लान और इसके तहत दिए जा रहे सब्‍सक्रिप्‍शन व सुविधाएं के लाभ कंपनी की शर्तों, पात्रता और उपलब्‍धता के अनुसार लागू होंगे। ऐसे में प्‍लान को रिचार्ज करने से पहले माईजियो ऐप (MyJio App), जियो की वेबसाइट पर जानकारी अवश्‍य जांच लें। जियो स्‍टाेर्स और रिटेलर्स से भी रिचार्ज कराने से पहले प्‍लान और इसकी शर्तों व पात्रता के बारे में ठीक से जानकारी प्राप्‍त कर लें।

जियो के नए प्‍लान-
प्‍लानअवधि‍ लाभ
हैप्‍पी न्‍यू ईयर ₹399 प्‍लान- 28 दिन अनलिमिडेट 4G-5G डेटा, फ्री वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस, कैनवा प्रो फ्री सब्‍सक्रिप्‍शन, जियोहॉटस्‍टार मोबाइल+हॉलीवुड, जियो टीवी के जरिये फैनकोड, जियो गेम्‍स मोबाइल, जियोआईक्‍लाउड (JioAICloud) पर 50 GB फ्री स्‍टोरेज।
हैप्‍पी न्यू ईयर ₹3,999 प्‍लान – 365 दिन (12 महीने)अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, फ्री वाॅयस कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस, 365 दिनों तक कैनवा प्रो लाइट, जियोहॉटस्‍टार, फैनकोड का फ्री सब्‍सक्रि‍प्‍शन और जियोएआईक्‍लाउड (JioAICloud) फ्री 50 GB स्‍टोरेज।

₹50 का नाइट डेटा पैक-
28 दिनहर देर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G-5G डेटा।
₹25 का ऐड ऑन प्‍लान-दो दिन अनलिमिटेड 5G डेटा।
₹15 का ऐड-ऑन प्‍लान-एक दिनअनलिमिटेड 5G डेटा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *