सटीक समाचार, पानीपत। Diwali Eevent At SD PG College: पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज में दिवाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने रंगारंग छटा बिखेरी और अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सांय कालीन सत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में एसडी पीजी कॉलेज की नव निर्वाचित प्रबंधकारिणी के पदाधिकारी प्रधान दिनेश गोयल, उपप्रधान महेंद्र अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी राजेश गर्ग और कोषाध्यक्ष विशाल गोयल का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित प्रबंधकारिणी पदाधिकारियों का किया गया स्वागत
पदाधिकारियों ने सभी टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और बाद में उन्हें तोहफे भेंट करके उनका सम्मान किया। मेहमानों का स्वागत प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने पौधा-रोपित गमले भेंट कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और भगवान की स्तुति से हुआ।

पूरे कॉलेज को दीयों, रंगोली और फूल मालाओं से सजाया गया
कार्यक्रम के मौके पर पूरे कॉलेज को दीयों, मोमबत्तियों, फूलों और मालाओं से बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया थाा। छात्राओं द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगी रंगोलियां और सेल्फी पोइंट तो देखते ही बनती थी। प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने हनुमान चालीसा और जीवन के दर्शन पर आधारित गीत गाकर सभी को अभिभूत कर दिया । मंच संचालन डॉ संगीता गुप्ता ने किया ।

दिवाली पर लें गलत कार्यों से दूर रहने की शपथ: दिनेश गोयल
प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि दीपावली त्योहार को स्वच्छता के लिए जाना जाता है। हमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए इस त्योहार को मनाना चाहिए । दिवाली के दिन काफी लोग गलत प्रवृत्तियों में लीन हो जाते हैं । इस दिवाली पर हम सभी को गलत कार्यो से दूर होने की शपथ लेनी चाहिए और क़ानून-व्यवस्था को बनाए रखने की कसम लेनी चाहिए।

दीपावली मन को भी करता है आलोकित: महेंद्र अग्रवाल
उपप्रधान महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक समाज त्यौहारों के माध्यम से अपनी खुशी प्रकट करता है । दीपावली का ध्यान आते ही मन-मयूर नाच उठता है। यह त्यौहार दीपों का पर्व होने से हम सभी का मन आलोकित करता है। इसे कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि अमावस्या की अंधेरी रात जगमग असंख्य दीपों से जगमगाने लगती है । ऐसा मानते हैं की जब भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे तब इस खुशी में ही अयोध्यावासियों ने दीये जलाकर उनका स्वागत किया था । श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध भी इसी दिन किया था । यह दिन भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस भी है । इन सभी कारणों से दीपावली हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

पर्यावरण की रक्षा के लिए पटाखे न चलाएं: डॉ. अनुपम अरोड़ा
प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि यह त्यौहार प्रत्येक इंसान के जीवन में खुशियाां लेकर आये ऐसी उनकी कामना है । दीपावली का त्यौहार हम सभी में जीवन जीने का उत्साह प्रदान करता है । उन्होनें पर्यावरण को बचाने के लिए पटाखे न चलाने की सभी से अपील की। उन्होंने कहा कि इस पावन त्यौहार पर हमें प्रण लेना चाहिए दीपावली को पर्यावरण का ध्यान रखकर मनाएंगे।
यह समाचार भी पढ़िये: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आप के 40 प्रत्याशियों के नाम जारी, भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे
उन्होंने कहा कि दीपावली के दिन धार्मिक और स्वास्थ्य संबंधी मान्यताओं के अनुसार कुछ हमें खास बातों से बचना भी चाहिए। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ इंदु बाला, डॉ. सुरेन्द्र मोहन गुप्ता, डॉ. मुकेश पुनिया आदि के साथ समस्त टीचिंग और नॉन-टीचिंग के सदस्य मौजूद रहे।

