पंजाब में आप की पहली सूची में सबसे अधिक मालवा से प्रत्‍याशी, चार पूर्व मंत्रियों के नाम भी

Punjab AAP List: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी की पहली सूची के बारे में जानकारी देते मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान। (फोटो सार्स पंजाब आप सोशल मीडिया पेज)
Punjab AAP List: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी की पहली सूची के बारे में जानकारी देते मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान। (फोटो सार्स पंजाब आप सोशल मीडिया पेज)
Last Updated: 31 Oct, 2026 at 06:15 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, चंडीगढ़। Punjab AAP Candidate List: आम आदमी पार्टी (Aam Adami Party) ने अपने उममीदवारों की पहली सूची जारी की है। मुख्ययमंत्री भगंवत मान ने सूची जारी की। इसमें 40 प्रत्‍याशियों के नाम शामिल है। रीजन के अनुसार बात करें तो आप की इस सूची में सबसे अध‍िक मालवा क्षेत्र से सबसे अधिक 27 प्रत्‍याशियों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही इस सूची में पंजाब विधानसभा के स्‍पीकर और चार पूर्व मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं।

मालवा से 27, माझा से पांच और दाेआबा रीजन से आठ प्रत्‍याशियों के नाम घोषित

आप की पहली सूची में माझा रीजन से पांच सीटों के लिए प्रत्‍याशियों के नाम शामिल हैं। आप ने दोआबा रीजन की आठ सीटों से अपने उम्‍मीदवार के नाम घोषित किए हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि पंजाब की अन्‍य सीटों के लिए उम्‍मीदवारों के नामों की सूची जल्‍द ही जारी की जाएगी। विधाानसभा स्‍पीकर कुलतार सिंह संधवा को कोटकूपरा सीट से मैदान में उतारा जाएगा।

भगवंत मान की प्रतिक्रिया

उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद मुख्‍यमंंत्री भगंवत सिंंह मान ने कहा, ‘ आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपने उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की है। यह अग्रिम घोषणा हमारी मजबूत तैयारियों, पारदर्शिता और अब तक किए गए कार्यों में अटूट विश्‍वास का प्रतीक है। मुझे धूरी विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। सभी घोषित उम्‍मीदवारों को बधाई।’

रीजनकुल कितनी सीटें हैं आप के घोषित प्रत्‍याशी
मालवा (Malwa) – 69 सीटें27
माझा (Majha) – 25 सीटें5
दोआबा (Doaba) – 23 सीटें8

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आप के 40 प्रत्‍याशियों के नाम जारी, भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे

रीजन के अनुसार कौन कहां उम्‍मीदवार

मालवा रीजन

इस रीजन में विधानसभा की कुल 69 सीटें हैं। आप ने 27 उम्‍मीदवारों के नाम घोषित किए हैंं। पंजाब की राजनीति में कहा जाता है ‘जिसने जीता मालवा, उनसे जीता पंजाब।’

विधानसभा सीट उम्‍मीदवार
रूपनगरदिनेश चड्ढाा।
एसएएस नगर (मोहाली)कुलवंत सिंह ।
फतेहगढ़ साहिबलखबीर सिंह राय।
अमलोहगुरिंदर सिंह गैरी वड़िंंग
समराला जगतार सिंह दियालपुरा।
लुधियाना ईस्‍टदलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला)
लुधियाना सेंट्रलअशोक पराशर (पप्‍पी)
लुधियाना वेस्‍टसंजीव अरोड़ा
लुधियाना नॉर्थ चौधरी मदनलाल बग्‍गा।
आत्‍मनगर कुलवंत सिंह सिद्धू।
पायल मनविंदर स‍िंंह ग्‍यासपुरा।
निहाल सिंह वाला मनजीत सिंह बिलासपुर।
बाघापुराना अमृतपाल सिंह सुखानंद।
मोगाडॉ. अमनदीप कौर अराेड़ा।
धर्मकोट देविंदरजीत सिंह लाडी ढोसा।
जलालाबाद जगदीप कंबोज गोल्‍डी।
फाजिल्‍का नरेंद्रपाल सिंह सबना।
मुक्‍तसरजगदीप सिंह काका बराड़।
कोटकपूराकुलतार सिंह संधवा।
जैतोअमलोक सिंह।
तलवंडी साबोबलजिंदर कौर।
सरदूलगढ़गुरप्रीत सिंह बनावाली।।
भदौड़लाभ सिंह उगोके।
महल कलांकुलवंत सिंह पंडोरी।
अमरगढ़जसवंत सिंह गज्‍जन माजरा।
धूरी भगवंत सिंह मान।
पटियालाअजीतपाल सिंह कोहली।
माझा रीजन

इस रीजन में चार जिले अमृतसर, तरनतारन, पठानकोट और गुरदासपुर पड़ते हैं। इसे ‘पंथक क्षेत्र’ माना जाता है। यह रीजन राजनीतिक दृष्टि से काफी जागरूक है। इस रीजन में कुल 25 विधानसभा सीटें हैंं। आप ने यहां से अपने ये पांच उम्‍मीदवार घोषित किए हैं-

विधानसभा क्षेत्र उम्‍मीदवार
बटालाअमनशेर सिंह (शेरी कलसी)।
अजनालाकुलदीप सिंह धालीवाल।
अमृतसर साऊथ डॉ. इंदरबीर सिंह निज्‍जर ।
तरनतारन हरमीत सिंह संधू।
खेमकरण सरवन सिंह धुन
दोआबा

दोआबा क्षेत्र में काफी संख्‍या में एनआरआई और दलित हैं। इस रीजन में विधानसभा की कुल 23 सीटें हैं। यहां से अभी आम आदमी पार्टी ने अपने 8 उम्‍मीदवारों के नाम घाेषित किए हैं।

विधानसभा क्षेत्र उममीदवार
नकोदर इंद्रजीत कौर मान।
करतारपुर बलकार सिंह।
दसूहाकरमबीर स‍िंंह घुम्‍मन।
उड़मुड़जसवीर सिंह राजा गिल।
होशियारपुर ब्रह्मशंकर शर्मा जिम्‍पा।
चब्‍बेवाल ईशांक कुमार चब्‍बेवाल।
गढ़शंकर जय कृष्‍ण सिंह रोड़ीी।
बलाचौर संतोष कटारिया।

इन पूर्व मंत्रियों के नाम आप की पहली सूची में शामिल

आप उम्मीदवारों की पहली सूची में चार पूर्व मंत्रियों के नाम भी शामिल हैंं। ये हैं –

  • कुलदीप सिंंह धालीवाल: इन्‍हें अजनाला सीट से उम्‍मीदवार बनाया गया है। वह 19 मार्च 2022 को भगवंंत सिंह सरकार में मंत्री बने थे। बाद में उनको मंत्रिमंडल में फेरबदल में 3 जुलाई 2025 में मंत्री पद से हटा दिया गया था। वह पिछले विधानसभा चुनाव में अजनाला सीट से ही जीते थे।
  • ब्रह्म शंकर शर्मा जिम्‍पा: इन्‍हें हाेशियारपुर सीट से प्रत्‍याशी बनाया गया है। पिछली बार भी वह इसी सीट से चुनाव जीते थे। जिम्‍पा भगवंत मान सरकार में 16 मार्च 2022 को मंत्री बनाए गए थे। उनको मंत्री परिषद में फेरबदल के दौरान 23 मार्च 2024 में मंत्री पद से हटा दिया गया था।
  • डॉ. इंदरबीर सिह निज्‍जर: इनको अमृतसर साउथ सीट से दाेबारा उममीदवार बनाने की घोषणा की है। वह भगवंत मान सरकार में मार्च 2022 में मंत्री बनाए गए थे। उन्‍हाेंने व्‍यक्‍त‍िगत कारणों से मंत्रिमंडल से मई 2023 में इस्‍तीफा दे दिया था।
  • बलकार सिंह: उनको करतारपुर सीट से दोबारा टिकट दिया गया है। वह भगवंत सिंह मंत्रिमंडल में मई 2023 में शामिल किए गए थे। 23 स‍ितंबर 2024 को भगवंंत मान मंत्रिमंडल में फेरबदल में उनको मंत्री पद से हटा दिया गया है।



1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *