सटीक समाचार, मुंबई। Stock Market : जियो प्लेटफार्म्स बुधवार को शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएगी। शेयर मार्केट में उतरते ही सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची जियो देश की दूसरे नंबर की कंपनी बन सकती है। मार्केट कैप में भारती एयरटेल तीसरे नंबर पर खिसक सकती है। अभी पहले नंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज है और भारती एयरटेल दूसरे स्थान पर है।
जियो का मार्केट कैप करीब 12.61 लाख करोड़ रुपये हो सकता है
ग्रे मार्केट के मौजूदा प्रीमियम के आधार पर जियो का मार्केट कैप करीब 12.61 लाख करोड़ रुपये पहुंच सकता है। यह भारती एयरटेल से लगभग 25,700 करोड़ रुपये अधिक होगा। इस तरह जियो मार्केट कैप के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद दूसरे स्थान पर काबिज हो सकती है। भारती एयरटेल को पीछे छोड़ने के लिए जियो को प्रति शेयर करीब 1,342 रुपये या उससे अधिक के भाव पर लिस्ट होना होगा।
जियो IPO का इश्यू प्राइस 1110 रुपये प्रति शेयर, 245 से 255 रुपये प्रीमियम के संकेत
जियो IPO का इश्यू प्राइस 1,119 रुपये प्रति शेयर है। ग्रे मार्केट में इस पर करीब 245 रुपये से 255 रुपये तक के प्रीमियम के संकेत हैं। अगर 250 रुपये का प्रीमियम लेकर गणना करें तो प्रति शेयर संभावित लिस्टिंग प्राइस 1,369 रुपये बैठता है। मंगलवार को एनएसइ (NSE) पर भारती एयरटेल का आखिरी ट्रेडेड भाव 1,978.80 रुपये रहा। इस भाव पर कंपनी का मार्केट कैप करीब 12.35 लाख करोड़ रुपये बैठता है।
यह समाचार भी पढ़िये: कमजोर बाजार में जियो IPO की 7.40 लाख करोड़ की रिकार्ड डिमांड, अंतिम सब्सक्रिप्शन 22 गुना
ग्रे मार्केट के संकेत के अनुसार, सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में हो सकता है बदलाव
ग्रे मार्केट के संकेत सही साबित हुए तो देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। करीब 16.19 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले और जियो प्लेटफॉर्म्स दूसरे स्थान पर होंगी। इसके बाद भारती एयरटेल 12.35 लाख करोड़ रुपये, एचडीएफसी (HDFC) बैंक 10.49 लाख करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक 9.96 लाख करोड़ रुपये के साथ क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर होंगे।
टॉप पांच में रिलायंस की दो टीमें आ सकती हैं
इस तरह टॉप-5 में रिलायंस समूह की दो कंपनियां शामिल हो सकती हैं। इस संभावित सूची में टेलीकॉम और डिजिटल सेवाओं से जुड़ी दो कंपनियां, निजी क्षेत्र के दो बैंक और विविध कारोबार वाली एक कंपनी होगी। यह देश के शेयर बाजार में इन क्षेत्रों की अहमियत की एक दिलचस्प तस्वीर पेश करेगी।
सूची में बदलाव हुआ तो छठे नंंबर पर आ सकती है टीसीएस
इस संभावित बदलाव की एक और खास बात है। टाटा समूह की प्रमुख आईटी (IT) कंपनी टीसीएस (TCS) छठे स्थान पर खिसक सकती है। वह फिलहाल देश की पांच सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनियों में शामिल है। मंगलवार के शेयर भाव पर टीसीएस (TCS) का मार्केट कैप करीब 9.03 लाख करोड़ रुपये बैठता है। ऐसे में देश की टॉप-5 कंपनियों में टाटा या अदाणी समूह की कोई कंपनी नहीं होगी। अदाणी समूह की कोई कंपनी अभी भी इस सूची में शामिल नहीं है।
ग्रे मार्केट के संकेतों से अलग भी हो सकती है वास्तविक लिस्टिंग प्राइस
हालांकि जियो का वास्तविक लिस्टिंग प्राइस ग्रे मार्केट के संकेतों से अलग हो सकता है। ग्रे मार्केट प्रीमियम अनौपचारिक होता है और इससे लिस्टिंग की निश्चित कीमत का पता नहीं चलता। बुधवार, 28 अक्टूबर को BSE और NSE पर शेयरों की ट्रेडिंग शुरू होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मार्केट कैप के मामले में जियो किस स्थान पर पहुंचती है।
टॉप मार्केट कैप कंपनियां
| कंपनी | मार्केट कैप |
| रिलायंस इंडस्ट्रीज – | 16.19 लाख करोड़ रुपये। |
| भारती एयरटेल – | 12.35 लाख करोड़ रुपये। |
| एसडीएफसी – | 10.49 लाख करोड़ रुपये। |
| आईसीआईसीआई – | 09.96 लाख करोड़ रुपये। |
| टीसीएस – | 09.03 लाख करोड़ रुपये। |


Pingback: पंजाब Assembly में नदी जल पर प्रस्ताव पारित, भगवंत मान बोले- कोर्ट से रोड तक संघर्ष को तैयार - Sateek Samachar
Pingback: पंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियंंस ट्राॅफी का रंगारंग आगाज, छह देशों की टीमें शामिल - Sateek Samachar