Canal Water: सीएम भगवंत मान ने कहा- पंजाब में 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी, 100% का लक्ष्‍य

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान श्री आनंदरपुर साहिब कि जिंदबड़ी में लोक मिलनी कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए। (फोटो सौजन्‍य डीपीआरओ)
पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान श्री आनंदरपुर साहिब कि जिंदबड़ी में लोक मिलनी कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए। (फोटो सौजन्‍य डीपीआरओ)
Last Updated: 16 Sep, 2026 at 12:47 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, श्री आनंदपुर साहिब। Canal Water: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्‍य में 80 प्रतिशत खेतों तक नहरी पानी पहुंचा दिया है। हमारा लक्ष्‍य 100 प्रतिशत खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने तक है। आप (AAP) सरकार के सत्‍ता में आने से पहले राज्‍य में सिर्फ 22 प्रतिशत खेतों तक नहरों का पानी पहुंच रहा था।

श्री आनंदपुर साहिब के जिंदबड़ी में लोक मिलनी कार्यक्रम को किया संबोधित

उन्‍होंने गांव जिंदवड़ी में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम में कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की प्राथमिकता पंजाब और इसके लोग हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि काली दल कुर्सी की लड़ाई में उलझे हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि पंजाब को अपने पानी, चंडीगढ़ और पंजाब विश्वविद्यालय की रक्षा के लिए भाजपा और अकाली दल से दूर रहने की जरूरत है।

कहा- हम खुशहाल और रंगला पंजाब बनाने के लिए कर रहे हैं काम

उन्होंने कहा कि आप सरकार के 14,000 किलोमीटर नहरी पानी की पाइपलाइन नेटवर्क, मुफ्त बिजली, मैरिट आधारित नौकरियों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार एक खुशहाल और रंगला पंजाब बनाने के लिए काम कर रही है।

‘पारंपरिक पार्टियों ने हमेशा कुर्सी और परिवारवाद की राजनीति की’

इस लोक मिलनी के कुछ अंश साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर लिखा, ‘श्री आनंदपुर साहिब के गांव जिंदवड़ी में लोगों के साथ दिल की बातें साझा कीं। पारंपरिक पार्टियों ने हमेशा कुर्सी और परिवारवाद की राजनीति की है, लेकिन हमारी सरकार आम लोगों के लिए काम कर रही है।’

उन्‍होंने कहा, ‘हमने युवाओं को मैरिट पर नौकरियां, बेहतरीन शिक्षा, खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए 14,000 किलोमीटर पाइपलाइन और मुफ्त बिजली दी है। गांवों के विकास को तेज करने के लिए हमने छह पंचायतों को 20-20 लाख रुपये के चेक भी सौंपे। हमारा एकमात्र उद्देश्य खुशहाल और प्रगतिशील ‘रंगला पंजाब’ बनाना है।’

बोले-अभी तक के कार्यकाल में लोगों की भलाई व तरक्‍की के लिए काम किया

लोक मिलनी के दौरान सभा में भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार के पिछले साढ़े चार साल से अधिक के कार्यकाल के दौरान राज्य के लोगों की भलाई और पंजाब की तरक्की के लिए पूरी लगन से काम किया है। दूसरी ओर, विपक्षी पार्टियों ने हमेशा राज्य को बेरहमी से लूटा है और लोगों के संसाधनों की लूट कर उनका शोषण किया है।

सुखबीर सिंह बादल पर जमकर निशाने साधे

उन्होंने कहा, ‘ कुछ दिन पहले तक अकाली नेता सुखबीर बादल भाजपा के खिलाफ झंडा उठाए घूम रहे थे, लेकिन अब वह राज्य में सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा के साथ गठबंधन करने के लिए पबों के बल आ गए हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य बिना किसी वैचारिक समानता के सत्ता हासिल करके राज्य को तबाह करना है, जो पंजाब के लिए बेहद घातक होगा। ये लोग अवसरवादी हैं, जिनका राज्य से कोई सरोकार नहीं है।’

भगवंत मान ने कहा कि इन पार्टियों का राज्य और इसके लोगों के खिलाफ काम करने का रिकॉर्ड दागी रहा है और इन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता। भाजपा पंजाब विरोधी मानसिकता की शिकार है और इसने हमेशा पंजाब के साथ अन्याय किया है, चाहे वह पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़, भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बी.बी.एम.बी.), सतलुज यमुना लिंक (एस.वाई.एल.) नहर, हरिके नहर, गणतंत्र दिवस की झांकियां, ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) या सीमावर्ती क्षेत्र के फंडों का मुद्दा हो।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : UPI Payments: अब फ्री नहीं होगा UPI, 2000 रुपये से अधिक के पेमेंट पर लगेगा 0.4% चार्ज, 15 अक्टूबर से होगा लागू

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने लंबे कुशासन के दौरान अकालियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का पाप किया, इस घिनौने अपराध के दोषियों को संरक्षण दिया और निर्दोष लोगों पर गोलीबारी की अनुमति दी। अकालियों ने पंजाबियों की मानसिकता को भावनात्मक ठेस पहुंचाने और राज्य में कई तरह के माफिया को संरक्षण देने के अलावा राज्य को बेरहमी से लूटा। अकालियों को दिया गया हर वोट बेअदबी के पक्ष में होगा।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग और अन्य उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *