सटीक समाचार, मुंबई। JIO Offer:जियो (JIO) ने मोबाइल यूजर्स को बड़ा और शानदार ऑफर देने का ऐलान किया है। जियो यूजर्स फ्री में केनवा (Canva) के डिजानिंग टूल्स का एक्सेस प्राप्त कर सकेंगे। जियो ने कहा है कि यूजर्स अब बिना अतिरिक्त पैसे दिए केनवा (Canva) के प्रीमियम डिजाइन टूल्स इस्तेमाल कर सकेंगे। यह ऑफर बुधवार 16 सितंबर यानि कल से लागू हो जाएंगे।
12 महीने मुफ्त मिलेगा Canva Pro या Canva Pro Lite, 4,000 रुपये तक की बचत
कंपनी ने एक बयान में बताया कि जियो (JIO) और केनवा (Canva) ने एक साझेदारी की है। इसके तहत पात्र ग्राहकों को 12 महीने तक Canva Pro या Canva Pro Lite का एक्सेस मुफ्त मिलेगा। जियो के मुताबिक, इस ऑफर की कीमत 4,000 रुपये तक है। इसे 16 सितंबर से MYJIO ऐप के जरिए एक्टिव किया जा सकेगा।
जियो रिचार्ज प्लान के मुताबिक मिलेगा Canva का एक्सेस
किस ग्राहक को कौन-सा Canva मिलेगा, यह उसके जियो रिचार्ज प्लान पर निर्भर करेगा। 399 रुपये के प्लान पर Canva Pro मिलेगा। इसके साथ ही 349 रुपये और 349 रुपये से ऊपर के पात्र 2GB प्रतिदिन डेटा वाले प्लान पर Canva Pro Lite दिया जाएगा। ऑफर के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क या हिडेन (छिपा) चार्ज नहीं होगा।
इस तरह मिलेगा यह लाभ
- 399 रुपये के प्लान – Canva Pro ।
- ₹349 और उससे ऊपर के चुनिंदा 2GB/day प्लान- Canva Pro Lite ।
- ऑफर 16 सितंबर से शुरू।
- MyJio ऐप से टैप कर किया जा सकेगा एक्टिव।
इनको होगा सबसे अधिक फायदा
- इसका सीधा फायदा छात्रों, कंटेंट क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स और छोटे कारोबारियों को मिल सकेगा।
- Canva की मदद से मोबाइल पर ही स्कूल प्रोजेक्ट, सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन, मार्केटिंग मटीरियल और फेस्टिवल ग्रीटिंग जैसे डिजाइन बनाए जा सकते हैं।
- इसके साथ ही इस पर हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में भी कंटेंट तैयार किया जा सकेगा।
ये फीचर मिलेंगे –
- Canva Pro Lite में लाखों प्रीमियम टेम्पलेट, फोटो, वीडियो और फॉन्ट के साथ बैकग्राउंड रिमूवर, Magic Resize और 50GB क्लाउड स्टोरेज जैसे फीचर मिलेंगे।
- इसके साथ ही Canva Pro में Canva Pro Lite में मिलने वाले फीचर्स के साथ ही Canva AI, Content Planner, ज्यादा AI लिमिट और 100GB क्लाउड स्टोरेज जैसे अतिरिक्त फीचर होंगे।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रेसिडेंट किरण थॉमस ने कहा कि इस साझेदारी के जरिए जियो लाखों भारतीयों तक एआइ (AI) आधारित डिजाइन टूल्स मुफ्त पहुंचाना चाहता है। इसका उद्देश्य है कि विद्यार्थी, क्रिएटर्स और छोटे कारोबारी अपनी पसंद की भाषा में डिजायनिंग सीख सके और काम कर सकें।
ऐसे करें ऑफर को एक्टिव
- पात्र जियो यूजर्स ऑफर का लाभ लेने के लिए इसे आसानी एक्टिव कर सकेंगे।
- ऑफर को एक्टिव करने के पहले MYJIO ऐप पर जाएं और उसे खोलें।
- वहां Canva ऑफर ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन पर टैप करें।
- इसके बाद सीधे Canva डिजाइन पेज पर पहुंच जाएंगे।
- इसके बाद अपना पसंदीदा डिजायन बनाना शुरू कर सकेंगे।


Pingback: Canal Water: सीएम भगवंत मान ने कहा- पंजाब में 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी, 100% का लक्ष्य - Sateek Samachar
Pingback: EPFO पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, बेसिक सैलरी लिमिट में 15000 से 25000 हुई, कर्मचारियों को होंगे ये लाभ - Sateek
Pingback: GEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा कल पानीपत पहुंचेगी, एसडी पीजी कॉलेज में होगा भव्य कार्यक्रम, मिले