Panipat Mega Talent Show: युवाओं प्रतिभाओं की उम्‍मीदों को मिला मंच, एसडी पीजी कॉलेज में टैलेंट शो का शानदार समापन

पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज में मेगा टैलेंट शो का समापन हो गया। (फोटो सौजन्‍य एसडी पीजी कॉलेज)
पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज में मेगा टैलेंट शो का समापन हो गया। (फोटो सौजन्‍य एसडी पीजी कॉलेज)
Last Updated: 11 Sep, 2026 at 04:36 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पानीपत। Panipat New Mega Talent show: यहां एसडी पीजी कॉलेज में तीन दिन तक चले मेगा टैलेंट शो का युवाओं की प्रस्तुतियों के संग शानदार समापन हो गया। टैलेंट शो में युवाओं के कौशल और प्र‍तिभाओं को नया व विस्‍तृत मंच मिला। उन्‍हें सराहना और पुरस्‍कार ही नहीं मिला बल्कि नए भविष्‍य की उम्‍मीद ने भी आकार लिया।

टैलेंट शो के अंतिम दिन काव्‍य पाठ, भाषण, पोस्‍टर मेकिंग और पेंटिंग प्रतियोगिताएं

इस वार्षिक टैलेंट शो का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निर्देश के अनुरूप किया गया। टैलेंट शो के अंतिम दिन काव्य पाठ, भाषण, पोस्टर मेकिंग और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के आयोजन हुए। कॉलेज के ऑडिटोरियम और अन्य स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम में बीए, बीकॉम और बीएससी के 150 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

विजेताओं को प्रमाण पत्र और नकद पुरस्‍कार दिए गए

कार्यक्रम में डॉ संतोष कुमारी, डॉ मोनिका खुराना, डॉ जुगमती, डॉ कविता, प्रो शिवरानी, प्रो मानसी, प्रो सचिन, प्रो तन्नु मेहता, प्रो परमीत कौर तथा अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। सभी प्रतियोगिताओं के बाद में कॉलेज प्रांगण में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ ।

विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने अन्य प्राध्यापकों के साथ मिलकर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्‍होंने कहा की विजेता विद्यार्थियों को जिला, राज्य और विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भेजा जाएगा।

दिनेश गोयल ने कहा- टैंलेंट शो से कॉलेज का माहौल सकारात्‍मक बनता है

कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि टैलेंट हंट से कॉलेज का माहौल और सकारात्मक बनता है। छात्र-छात्रों के बीच आपसी सहयोग और टीम भावना बढ़ती है। नई-नई प्रतिभाओं की खोज होती है, जो आगे चलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करती हैं ।

जनरल सेक्रेटरी महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से भाषा और विचारों में स्पष्टता आती है। काव्य पाठ से हिंदी और साहित्य के प्रति लगाव बढ़ता है। पेंटिंग से कल्पना शक्ति और एकाग्रता बढ़ती है । इससे शिक्षकों को भी छात्रों की अलग-अलग क्षमताओं का पता चलता है और यह कॉलेज की पहचान व सम्मान को बढाता है ।

ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं का आत्‍मविश्‍वास बढ़ता है: अनुपम चोपड़ा

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं । टैलेंट हंट प्रतियोगिताएं छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने का सबसे अच्छा मंच हैं । इससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व का विकास होता है।

उन्‍होंने कहा कि काव्य पाठ, भाषण, नृत्य गायन, वादन, पेंटिंग आदि जैसी प्रतियोगिताएं रचनात्मकता को बढ़ाती हैं । छात्रों को अपनी रुचि पहचानने का मौका मिलता है। प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। हार और जीत दोनों को स्वीकार करना छात्र सीखते हैं जो जीवन में बहुत काम आता है।

विभिन्‍न प्रतियोगिताओं के परिणाम

पेंटिंग प्रतियोगिता
प्रथम- रिया कादियान- बीए-प्रथम।
द्वितीय- नैंसी – बीकॉम-प्रथम।
तृतीय- पारस- बीए-तृतीय।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
प्रथम- भूमिका- बीएससी-प्रथम।
द्वितीय – मनसा- बीएससी-द्वितीय।
तृतीय- कविता वधवा- बीए-प्रथम।

काव्य पाठ प्रतियोगिता

प्रथम- दीपांजली- बीए-द्वितीय।
द्वितीय- इशिका जैन- अंग्रेजी ऑनर्स-चतुर्थ वर्ष।
तृतीय- अनुज और नीलाक्षी एमए और बीबीए एससी।

भाषण प्रतियोगिता
प्रथम- तमन्‍ना- बीए-प्रथम।
द्वितीय- गोविन्द- बीएससी-द्वितीय।
तृतीय- कोमल और अदिति- बीए और अंग्रेजी ऑनर्स।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *