Ayushman Vaya Vandana Yojana: स्‍वास्‍थ्‍य कवच लेने में देर न करें, कोई आर्थिक सीमा नहीं, इन लोगों को मिलेंगी फ्री चिकित्‍सा सुविधाएं

आयुष्‍मान वय वंदन योजना में 70 साल या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को पांच लाख रुपये तक की फ्री चिकित्‍सा की सुविधा मिलती है।(फाइल फोटो साेशल मीडिया)
आयुष्‍मान वय वंदन योजना में 70 साल या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को पांच लाख रुपये तक की फ्री चिकित्‍सा की सुविधा मिलती है।(फाइल फोटो साेशल मीडिया)
Last Updated: 27 Sep, 2026 at 04:40 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, ,पानीपत। Ayushman Vaya Vandana Yojana: आप या आपके परिवार में 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग हैं तो क्‍या स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा कवच में हैं। अगर नहीं, तो देर न करें। हम आयुष्‍मान वय वंदना योजना की बात कर रहे हैं। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच बनी योजना

दरअसल, यह योजना बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच बनकर सामने आई है। योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के लाभ उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

पानीपत के जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सरकार की यह पहल वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 70 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक केवल आर्थिक स्थिति के कारण बेहतर उपचार से वंचित न रहे, यही इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता है।

यह समाचार भी पढ़िये: Home Loan New Update: पंजाब में सरकारी कर्मियों को बड़ी सुविधा, कम ब्‍याज पर मिलेगा 75 लाख तक का होम लोन, इतने साल में चुका सकेंगे

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र वरिष्ठ नागरिकों को योजना की जानकारी देकर उनका आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जाए। डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके स्वास्थ्य और सम्मान की रक्षा करना सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्‍होंंने कहा कि आयुष्मान वय वंदना योजना केवल स्वास्थ्य बीमा का प्रावधान नहीं, बल्कि बुजुर्गों को यह भरोसा देने वाली पहल है कि बीमारी की स्थिति में उपचार के लिए उन्हें आर्थिक असुरक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने जिले के पात्र वरिष्ठ नागरिकों और उनके परिजनों से आह्वान किया कि वे योजना की जानकारी प्राप्त कर आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाएं और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं।

हर वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को लाभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अक्टूबर 2024 को आयुष्मान वय वंदना कार्ड का शुभारंभ किया था। इसके अंतर्गत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक, उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना, एबी-पीएमजेएवाई के लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।

योजना की खास बातें

  • योजना की पात्रता के लिए आय, जाति अथवा आर्थिक स्थिति आधार नहीं है।
  • 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के राज्य कर्मचारी बीमा योजना के लाभार्थी तथा निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी रखने वाले वरिष्ठ नागरिक भी निर्धारित पात्रता के अनुसार योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • पहले से आयुष्मान योजना के लाभार्थी परिवार में शामिल 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अतिरिक्त स्वास्थ्य कवर का प्रावधान है। इससे ऐसे परिवारों के बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के समय अतिरिक्त आर्थिक सुरक्षा मिलती है।
  • देशभर में कैशलेस उपचार की सुविधा। आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से पात्र वरिष्ठ नागरिकों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलती है। योजना की सुविधा देशभर में उपलब्ध होने के कारण बुजुर्ग अपने निवास स्थान के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी पात्रता के अनुसार उपचार का लाभ उठा सकते हैं।
  • आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से पात्र बुजुर्गों को प्रति वर्ष पांच लाख तक के उपचार का स्वास्थ्य कवर उपलब्ध कराया जाता है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *