Panipat New Update: एसडी पीजी कॉलेज के छात्र ने ओपन स्‍टेट चैंपियनशिप में जीता मेडल, नार्थ जोन टूर्नामेंट के लिए भी चुना गया वासु को

एसडी कॉलेज के छात्र वासु को ओपन स्‍अेट चैंपयिनशिप में रजत पदक जीतने पर कॉलेज में सम्‍मानित किया गया। (फोटो सौजन्‍य एसडी कॉलेज।)
एसडी कॉलेज के छात्र वासु को ओपन स्‍अेट चैंपयिनशिप में रजत पदक जीतने पर कॉलेज में सम्‍मानित किया गया। (फोटो सौजन्‍य एसडी कॉलेज।)
Last Updated: 30 Aug, 2026 at 12:06 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पानीपत। Panipat New Update: पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज छात्र वासु ने ओपन स्टेट चैंपियनशिप में 61 मीटर हैमर थ्रो फेंक कर रजत पदक पर कब्ज़ा किया। उत्‍तर प्रदेश के मदन मोहन मालवीय स्टेडिय में आयोजित प्रतियोगिता में शानदान प्रदर्शन कर वासु ने कॉलेज एवं हरियााणा का नाम रोशन किया । इस उपलब्धि से वासु का चयन नार्थ जोन टूर्नामेंट के लिए भी हो गया है। यह टूर्नामेंट अगले माह देहरादून में होगी।

वासु का संबंध एक साधारण परिवार से है । बासु के पिता बस ड्राईवर और उनकी माता एक गृहणी है। वासु उनका इकलौता पुत्र है । इससे पहले भी वासु जिला और राष्ट्रीय स्तरीय टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन करके पदक जीत चुका है। वह कुरुक्षेत्र विश्वविधालय की अनेक प्रतिस्पर्धाओं में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है।

कॉलेज पहुंचने पर वासु का स्वागत श्री एसडी एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) के प्रधान अनूप कुमार, एसडीवीएम हुडा के चेयरमैन सतीश चंद्रा, एसडी कॉलजे के कॉलेज दिनेश गोयल, माधव गुप्ता, केशव गुप्ता, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा डॉ सुशीला बेनीवाल, प्रो नीलम, प्रो पूजा रानी और अन्य प्राध्यापकों ने किया । उन्‍होंंने कहा कि इतने बड़े टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल करना बड़ी उपलब्धि है और यह कॉलेज के लिए गौरव का विषय है ।

कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल ने वासु को बधाई दी और कहा कि कॉलेज के युवा किसी से भी कम नहीं है । वासु ने अपना ही रिकॉर्ड बेहतर कर अपनी कामयाबी का सफ़र शुरू कर दिया है जिस पर कॉलेज को नाज़ है । वासु का पदक समाज में हैमर थ्रो के खेल को और अधिक स्थापित करेगा तथा कॉलेज प्रशासन ऐसे खिलाडियों का सैदेव हौंसला बढाता रहेगा तथा उन्हें हर मुमकिन सुविधा प्रदान करता रहेगा ।

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि वासु की उपलब्धियां कॉलेज और पूरे प्रदेश के लिए मायने रखती है। इससे न सिर्फ वासु का आत्मविश्वास बढेगा बल्कि इससे दूसरे विद्यार्थियो को भी प्रेरणा मिलेगी । इस उपलब्धि को पाने के लिए इस खिलाड़ी ने कितनी मेहनत की होगी इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है । वासु ने साबित कर दिया है कि लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन का कोई भी अन्य विकल्प नहीं है । कॉलेज को ऐसे खिलाडियों पर गर्व है तथा भविष्य में भी कॉलेज इन्हें हर प्रकार कि सुविधाए देता रहेगा ताकि इनके खेल में भरपूर निखार आए और ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खुद को साबित और स्थापित कर सकें ।

डॉ सुशीला बेनीवाल ने कहा कि वासु ने पूर्व में कई कीर्तिमान बनाए है । वासु ने नार्थ जोन चैंपियनशिप में चयनित होकर कॉलेज और जिले का मान बढाया है । यह खिलाड़ी इससे पहले भी राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुका है ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *