Delhi Mumbai Expressway: दिल्‍ली- मुंबई एक्‍सप्रेसवे पर बड़ी दुर्घटना, आपस में टकराए तीन वाहन, चार लोगों की मौत

Delhi Mumbai Expressway: दिल्‍ली- मुंबई एक्‍सप्रेसवे पर बड़ी दुर्घटना, आपस में टकराए तीन  वाहन, चार लोगों की मौत
Published: 7 Jun, 2026 at 10:44 PM

सटीक समाचार, मुंबई ।

Delhi Mumbai Expressway: दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। एक्‍सप्रेसवे पर एक ईको कार सहित तीन वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना में ईको कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के कारण एक्‍सप्रेस वे पर कई घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा।

हादसा गुजरात के पदरा तालुका के समलाया गांव के निकट के निकट हुआ। यहां एक लग्‍जरी बस, एक कंटेनर और ईको कार के बीच टक्‍कर हो गई। दुघर्टना में तीनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गए। बताया जाता है कि दुर्घटना ईको कार के एक्‍सप्रेसवे पर गलत दिशा से आने के कारण हुआ।

गलत दिशा से ईको कार के एक्‍सप्रेसवे पर प्रवेश के कारण हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ईको कार गलत दिशा से एक्‍सप्रेसवे आ गई और निर्धारित लेन छोड़कर विपरीत दिशा में चल रही थी। इसी दौरान उसकी सामने से आ रही लग्‍जरी बस और कंटेनर से टकर हो गई। इससे ईको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई। हादसे के बाद हाईवे पेट्रोल की टीम और स्‍थानीय लोग राहत व बचाव में जुट गए। हादसे कारण ईको कार में फंसे लोगों को बचाव दल के सदस्‍यों ने कार को कटर से काटकर बाहर निकाला। लेकिन, कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई थी।

हादसे के कारण एक्‍सप्रेस-वे पर कई घंटे तक यातायात रहा बाधित

बस और कंटेनर को भी काफी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के कारण एक्‍सप्रेस पर अफरातफरी मच गई और कई घंटे तक जाम लग गया। बाद में दुर्घटनाग्रस्‍त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया गया। बताया जाता है कि तीनों वाहनों की गति तेज थी और दुर्घटना के कारण ईको कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *