Tamil Nadu New CM: तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्‍पेंस खत्‍म, विजय रविवार को लेंगे सीएम पद की शपथ, राज्‍यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्‍यौता

Tamil Nadu New CM:  तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्‍पेंस खत्‍म, विजय रविवार को लेंगे सीएम पद की शपथ, राज्‍यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्‍यौता
Last Updated: 9 May, 2026 at 09:13 PM by Sunil Kumar Jha

sateeksamachar.com, चेन्‍नई।

Tamil Nadu New CM: तमिलनाडु में एक्‍टर और टीवीके (TVK) के अध्‍यक्ष सी जोसेफ विजय ने शनिवार शाम को एक बार फिर राज्‍यपाल राजेंद्र विश्‍वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। राज्‍यपाल से यह उनकी चार दिन में चौथी भेंट थी। विजय ने राज्‍यपाल के समक्ष 120 विधायकों के समर्थन का दावा किया और समर्थन पत्र सौंपा। इसके बाद राज्‍यपाल ने उनको सरकार गठन का न्‍यौता दे दिया। विजय रविवार सुबह 10 बजे (10.00 AM) मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस तरह तमिलनाडु में सरकार के गठन को लेकर कई दिनों से जारी सस्‍पेंस खत्‍म होता नजर आ रहा है। वीसीके (VCK) और आइयूएमएल (IUML) ने अपने दो-दो विधायकों के समर्थन पत्र सौंप दिए। शुक्रवार को विजय ने 116 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्‍यपाल को सौंपा था।

विजय ने चौथी बार राज्‍यपाल से मुलाकात कर 120 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा

इससे पहले शनिवार सुबह फिल्‍म अभिनेता और टीवीके (TVK) प्रधान विजय का मुख्‍यमंत्री के रूप में होनेवाला शपथ ग्रहण कैंसिल कर दिया गया था। उस समय सरकार गठन के लिए आवश्‍यक 118 विधायकों में उनके पास दो विधायकों का समर्थन कम था। उस समय उनके पास 116 विधायकाें का ही समर्थन था। ऐसे में राज्‍यपाल ने अंतिम क्षणों में उनकी शपथ कैंसिल कर दी थी।

विजय ने राज्‍यपाल को शुक्रवार को 116 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा था। VCK और IUML ने भी उनको समर्थन देने की घोषणा की थी , लेकिन राज्‍यपाल के पास उनका समर्थन पत्र नहीं पहुंचा था। बता दें कि शुक्रवार देर शाम राज्‍यपाल ने विजय के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेने की मंजूरी दे दी थी और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज होना था। बताया जाता है कि अब वीसीके (VCK) और आइयूएमएल (IUML) का समर्थन पत्र विजय को मिल गया है।

विजय ने शुक्रवार शाम राज्‍यपाल से मुलाकात कर 118 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया था और इसके बाद राज्‍यपाल ने उनकी शपथ को मंजूरी दे दी। दरअसल, तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर दांवपेंच चरम पर है। दूसरी ओर, राज्‍य की राजनीति में प्रतिद्वंद्वी डीएमके (DMK) और एआइएडीएमके (AIADMK) के बीच भी सरकार गठन को लेकर खिचड़ी पक रही है।

तमिलनाडु में विजय के समर्थन का आंकड़ा –

टीवीके (TVK) – 108-1 = 107 (विजय दो सीटों से जीते थे।)

कांग्रेस (Congress)- 5

सीपीआइ (CPI) – 2

सीपीआइएम (CPIM) – 2

वीसीके (VCK) – 2

आइयूएमएस (IUML) – 2

———————————-

कुल – 120

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *