Bhagwant Mann: भगवंत मान बोले- पंजाबियों ने देश पर सबसे ज्‍यादा जानें दीं, भाजपा की देशविरोधी होने का ठप्‍पा लगाने की कोशिश

Bhagwant Mann: भगवंत मान बोले- पंजाबियों ने देश पर सबसे ज्‍यादा जानें दीं, भाजपा की देशविरोधी होने का ठप्‍पा लगाने की कोशिश
Published: 8 May, 2026 at 10:22 PM

sateeksamachar.com, बठिंडा।

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने अपनी शुक्राना यात्रा के तीसरे मालवा क्षेत्र का दौरा किया और लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमले किए। उन्‍होंंने कहा कि पंजाबियों ने वतन के लिए सबसे ज्‍यादा जानें कुुुुुर्बान कीं, लेकिन भाजपा उन पर देश विरोधी होने का ठप्पा लगाने की कोशिश कर रही है। भाजपा वोटों के लिए पंजाब की सदियों पुरानी भाईचारे की मजबूत डोरियों को तोड़ने की साजिश रच रही है।

शुक्राना यात्रा के तीसरे दिन मालवा क्षेत्र का दौरा किया

भगवंत मान ने शुक्राना यात्रा के तीसरे दिनों की शुरुआत ने बठिंडा से की। उन्‍होंने स श्री दमदमा साहिब में माथा टेका। विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में शुरू की गई ‘डर और बंटवारे की राजनीति’ अब पंजाब में लागू करने की साजिश रची जा रही है। सांप्रदायिक ताकतें समाज के ध्रुवीकरण और सत्ता पर कब्जा करने के लिए भाईचारे को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश कर रही हैं। देश की आजादी और एकता के लिए सबसे ज्यादा कुर्बानियां देने वाले पंजाबी ऐसी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देंगे।


तलवंडी साबो, बठिंडा शहर और कोटशमीर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों का राज्य की शांति, भाईचारे और सद्भावना के लिए घातक फूट डालो ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्‍होंने कहा कि जो लोग भाईचारे की साझ को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, वे पंजाब के दुश्मन हैं। भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल में बंटवारे की राजनीति के जरिए सत्ता हासिल की है, लेकिन पंजाब में ऐसी साजिशें कभी सफल नहीं होंगी।

1947 के विभाजन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उस दुखांत के दौरान पंजाब ने सबसे ज्यादा दुख झेले और लगभग 10 लाख पंजाबियों ने अपनी जानें गंवाईं, जबकि अब पंजाब की देशभक्ति पर सवाल उठाने वालों ने देश के लिए ऐसी कोई कुर्बानियां नहीं दीं।
मान ने कहा कि सुनील जाखड़ जैसे नेताओं को अंतरजातीय मेल-मिलाप सहन नहीं हो रहा क्योंकि वे एक आम परिवार के बेटे को राज्य का मुख्यमंत्री बनकर ईमानदारी से पंजाब की सेवा करते नहीं देख पा रहे।

शिअद और कांग्रेस को बताया लुटेरा

कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों पार्टियों को लुटेरे बताया। उन्‍होंने कहा कि विरोधी पार्टियां पंजाब को लूटने का एक और मौका मांग रही हैं, लेकिन लोग अब इन्हें सत्ता में नहीं बल्कि जेल भेजेंगे। शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल सत्ता में वापसी के सपने देख रहे हैं, लेकिन पंजाब के समझदार लोग उन लोगों को दोबारा कभी वोट नहीं देंगे, जिन्होंने बार-बार राज्य के साथ धोखा किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *