West Bengal Assembly: ममता बनर्जी ने नहीं दिया इस्‍तीफा तो राज्‍यपाल ने उठाया बड़ा कदम, पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग, 9 को भाजपा सरकार लेगी शपथ

West Bengal Assembly: ममता बनर्जी ने नहीं दिया इस्‍तीफा तो राज्‍यपाल ने उठाया बड़ा कदम, पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग, 9 को भाजपा सरकार लेगी शपथ
Published: 8 May, 2026 at 01:18 AM

Sateeksamachar.com , कोलकाता।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी हार के बावजूद ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)ने मुख्‍यमंंत्री पद से इस्‍तीफा नहीं दिया तो राज्‍यपाल (Governor) ने कदम उठाया। राज्‍यपाल आरएन रवि (RN Ravi) ने बृहस्‍पतिवार को देर रात ममता बनर्जी सरकार और पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग कर दिया। इसके साथ ही ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की सरकार का अंत हो गया। संभवत: यह देश में पहला मौका है जब चुनाव में हार के बाद किसी मुख्‍यमंत्री ने त्‍यागपत्र देने से इन्‍कार कर दिया और राज्‍यपाल को ऐसा कदम उठाना पड़ा। बता दें कि पश्चिम बंगाल की 17वीं विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल 7 मई, 2026 को समाप्‍त हो रही थी।

तृणमूल कांंग्रेस को विधानसभा चुनाव में मिली थी करारी हार

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का रास्‍ता साफ हो गया है। बताया जाता है कि 9 मई को भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण होगा।पश्चिम बंगाल केविधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को 293 में से सिर्फ 80 सीटें मिलीं और भाजपा की 207 सीटों पर जीत हुई। चुनाव में ममता बनर्जी की भी हार हुई। इसके बाद ममता ने कहा कि उनकी पार्टी की हार नहीं हुई है बल्कि मिलीभगत और धांधली से हराया गया है। इसी कारण वह मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा नहीं देंगी।

राज्‍यपाल ने देर रात जारी किया आदेश

राज्‍यपाल ने बृहस्‍पतिवार देर रात पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग करने का आदेश जारी किया। इसकी जानकारी लोकभवन द्वारा जारी अधिसूचना में दिया गया। इस अधिसूचना में कहा गया है कि भारत के संविधान के अनुच्‍छेद 174 की धारा (2) के उपखंड (बी) द्वारा प्रदत्‍त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 7 मई, 2026 से पश्चिम बंगाल की विधानसभा को भंग किया जाता है।

दरअसल, सामान्‍य परिस्थितियों में चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री अपने पद और मंत्रिमंडल का इस्‍तीफा सौंप देता है । इसके बाद नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक (केयरटेकर) मुख्‍यमंत्री के तौर पर पद पर रहता ही है, लेकिन ममता बनर्जी (Mamata banerjee) ने त्‍यागपत्र देने से इन्‍कार कर अजीबगरीब स्थिति पैदा कर दी। ममता बनर्जी 2011 मेंं पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री बनी थींं और तीन कार्यकाल तक इस पद पर रहीं।

रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर शपथ ले सकती है भाजपा सरकार

अब राज्‍य में भाजपा की सरकार का रास्‍ता पूरी तरह साफ हो गया है और राज्‍यपाल भाजपा को सरकार बनाने का न्‍यौता देंगे। बताया जाता है किे भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर 9 मई को हो सकता है। राज्‍य की पहली भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में किए जाने की तैयारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *