गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, क्‍या अब पेट्रोल-डीजल की है बारी, जानें रसोई गैस की क्‍या है नई कीमत

गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, क्‍या अब पेट्रोल-डीजल की है बारी, जानें रसोई गैस की क्‍या है नई कीमत
आपके शेयर से बदलेगा नज़रिया!

sateeksamachar.com , नई दिल्‍ली।

रसोई गैस की कीमतों (LPG Price) में शुक्रवार को भारी वृद्धि के बाद अब पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) की बारी है। अब 19 किलाेग्राम वाले कार्मिशियल गैस सिलेंडर 993 रुपये और 5 किलो वाले छोटे फ्री ट्रेड गैस सिलेंडर 261 रुपये महंगा हो गया है। 5 किलो और वैसे 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत (Domestic LPG Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमताें में वृद्धि का असर होटल, रेस्‍टोरेंट में खाना (Food) महंगा होगा।

19 KG वाले कामर्शियल गैस सिलेंडर की प्रमुख शहरों में कीमत –

  • नई दिल्‍ली – 3071.50 रुपये ।
  • मुंबई – 3021.00 रुपये ।
  • कोलकाता – 3202.00 रुपये ।
  • चेन्‍नई – 3237.00 रुपये ।

5 किलो वाले फ्री ट्रेड गैस सिलेंडर (FTL) की नई कीमत 813.50 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 552.50 रुपये हो गई है। 5 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर का दाम पहले की तरह 339 रुपये ही है। छोटू सिलेंडर यानि एफटीएल (FTL) गैस सिलेंडर कोई भी व्‍यक्ति बिना स्‍थानीय एट्रेस प्रूफ ले सकता है।

  • 5 किलो FTL सिलेंडर – 813.50 रुपये।
  • 5 किलो घरेलू गैस सिलेंडर – 339.00 रुपये।

दूसरी ओर, क्रूड पेट्रो आयल (कच्‍चे पेट्रो तेल) की कीमताें में भारी उछाल के मद्देनजर अब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में भी वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। अभी इनकी कीमताें में वृद्धि नहीं की गई है, लेकिन अब यह अधिक समय तक टाला जाना संभव नहीं दिख रहा है।

माना जा रहा है कि तेल कंपनियों को घाटे के मद्देनजर पेट्रोल और डीजल की कीमताें में भी अच्‍छी खासी वृद्धि हो सकती है। अब अनुमान लगाया जा रहा था कि पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद पेट्रो कीमतों में वढ़ोत्‍तरी हो सकती है। 28 अप्रैल को मतदान संपन्‍न होने के बाद भी पेट्रोल डीजल की कीमत नहीं बढ़ने से फिलहाल उपभोक्‍ताओं को राहत है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें –

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर )

  • नई दिल्‍ली – 94.77 रुपये – 87.67 रुपये ।
  • मुंबई – 103.54 रुपये – 90.03 रुपये
  • कोलकाता – 105.45 रुपये – 92.02 रुपये ।
  • चेन्‍नई – 100.80 रुपये – 92.39 रुपये ।
  • बेंगलुरु – 102.92 रुपये – 90.99 रुपये ।
  • अहमदाबाद – 94.56 रुपये – 90.25 रुपये ।
  • भोपाल – 106.52 रुपये – 91.89 रुपये ।
  • पटना – 105.65 रुपये – 91.82 रुपये ।
  • चंडीगढ़ – 94.30 रुपये – 82.45 रुपये ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *