Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर डिजिटल गोल्‍ड की खरीद पर खास ऑफर, फ्री मिलेगा 1% एक्‍ट्रा Gold

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर डिजिटल गोल्‍ड की खरीद पर खास ऑफर, फ्री मिलेगा 1% एक्‍ट्रा Gold
Published: 16 Apr, 2026 at 04:28 PM

Sateek Samachar, मुंबई।

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के मौके पर डिजिटल गोल्ड खरीदने वाले ग्राहकों के लिए जियो फाइनेंस ने एक खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत 2000 रुपये या इससे अधिक का डिजिटल गोल्‍ड (Digital Gold) खरीदने पर ग्रोहक को एक प्रतिशत अतिरिक्‍त सोना मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, इस ऑफर के तहत ग्राहकों को अतिरिक्त सोना के साथ ही रिवार्ड पॉइंट्स और इनाम जीतने का मौका भी मिलेगा। यह ऑफर 19 से 21 अप्रैल लागू रहेगा। इसके लिए खरीदारी जियो फाइनेंस ऐप के माध्यम से की जा सकेगी।

ऑफर के तहत अतिरिक्त गोल्ड अधिकतम ₹1,000 तक होगा और चार कार्यदिवस के अंदर ग्राहक के जियोगोल्ड अकाउंट में जमा किया जाएगा। इसके अलावा ₹5,000 या उससे अधिक के एकमुश्त निवेश पर ग्राहकों को 2 गुना जियोपॉइंट्स मिलेंगे। वहीं, अप्रैल महीने में ₹1,500 या उससे अधिक के SIP निवेश पर भी 2x जियोपॉइंट्स का लाभ मिलेगा। प्रति ग्राहक हर महीने अधिकतम 5,000 पॉइंट्स तक की सीमा तय की गई है।

कंपनी ने बताया कि ₹10,000 या उससे अधिक का निवेश करने वाले ग्राहक ‘अक्षय तृतीया मेगा ड्रॉ’ में शामिल हो सकेंगे। इसमें 5 विजेताओं को 24 कैरेट का 1 ग्राम डिजिटल गोल्ड इनाम में दिया जाएगा। यह इनाम 30 अप्रैल 2026 को विजेताओं के जियोगोल्ड अकाउंट में जमा कर दिया जाएगा।

जियोगोल्ड एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां ग्राहक ₹10 से डिजिटल गोल्ड में निवेश शुरू कर सकते हैं और जरूरत के अनुसार इसे नकद या सोने के सिक्कों के रूप में रिडीम कर सकते हैं। इस सेवा के लिए ग्राहकों को जियोफाइनेंस ऐप डाउनलोड या अपडेट करना होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *