Reliance Foundation Scholarship: रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप का परिणाम घोषित, हरियाणा के 141 विद्यार्थियों का चयन

Reliance Foundation Scholarship: रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप का परिणाम घोषित, हरियाणा के 141 विद्यार्थियों का चयन
Last Updated: 9 Jan, 2026 at 08:16 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, चंडीगढ़।

Reliance Foundation Scholarship : रिलायंस फाउंडेशन ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अपनी अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्कॉलरशिप के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए देशभर से 5100 विद्यार्थियों को चुना गया है। इऩ़़ विद्यार्थियों में 141 हरियाणा के हैं।

देशभर से कुल 5100 विद्यार्थियों को इस स्कॉलरशिप के लिए चुना गया

रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप (Reliance Foundation Scholarship) के लिए चुने गए 5,100 विद्यार्थियों में 5,000 अंडरग्रेजुएट और 100 पोस्टग्रेजुएट शामिल हैं। इन विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी राष्ट्रीय प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया है। इस वर्ष के चयन के साथ रिलायंस फाउंडेशन ने अब तक 33,471 छात्रवृत्तियां प्रदान की हैं।

10 वर्ष में अब तक 50000 छात्रवृत्तियों देने की प्रतिबद्धता

रिलायंस फाउंडेशन के बयान में कहा गया है कि यह छात्रवृत्ति विविध सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के मेधावी विद्यार्थियों की सपोर्ट करने की फाउंडेशन की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को और सुदृढ बनाती है। 2025–26 की यह पहल धीरूभाई अंबानी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर 10 वर्षों में 50,000 छात्रवृत्तियां प्रदान करने के लिए नीता अंबानी द्वारा 2022 में घोषित रिलायंस फाउंडेशन की वर्धित प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

चयनित अंडरग्रेजुएट को दो लाख रुपये और पोस्ट ग्रेजुएट को छह लाख रुपये का अनुदान

चयनित अंडरग्रेजुएट विद्यार्थियों को दो लाख रुपये तक का अनुदान प्राप्त होगा, जबकि पोस्टग्रेजुएट विद्यार्थियों को छह लाख रुपये तक का अनुदान, मेंटरशिप और लीडरशिप डेवेलपमेंट के अवसर और वैश्विक पूर्व छात्र नेटवर्क तक पहुंच प्राप्त होगी।यह स्कॉलरशिप्स, योग्यता और आर्थिक स्थिति दोनों को ध्यान में रखते हुए दी जाती हैं और 83 प्रतिशत स्कॉलरशिप पाने वाले स्कॉलर्स ऐसे परिवारों से हैं जिनकी वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम है। इनमें छात्राओं और दिव्यांग विद्यार्थियों का मजबूत प्रतिनिधित्व है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *