Vantara: वनतारा ने दुनिया में बढ़ाया भारत का मान, वैश्विक मानकों पर उतरा खरा

Vantara: वनतारा ने दुनिया में बढ़ाया भारत का मान, वैश्विक मानकों पर उतरा खरा

Sateek Samachar, जामनगर (गुजरात)।

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (Reliance Industries) द्वारा संचालित वन्यजीव संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। वनतारा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। उज्बेकिस्तान के समरकंद में हुई सीओपी 20 (COP 20) से जुड़ी CITES की 20वीं बैठक में सदस्य देशों ने भारी बहुमत से भारत का समर्थन किया है। सदस्य देशों ने कहा कि जानवरों के आयात को लेकर भारत या वनतारा के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई का कोई आधार और कोई सबूत नहीं है।

वनतारा के कानूनी , पारदर्शी और विज्ञान आधारित कार्यप्रणाली पर मुहर लगी

इस फैसले से वनतारा की कानूनी, पारदर्शी और विज्ञान आधारित कार्यप्रणाली पर अंतरराष्ट्रीय मुहर लगी है। इसके साथ ही CITES की रिपोर्ट ने भी यह सिद्ध कर दिया है कि वनतारा दुनिया के सबसे विश्वसनीय वन्यजीव संरक्षण केंद्रों में से एक है ।

सितंबर 2025 में CITES सचिवालय ने वनतारा का दो दिवसीय निरीक्षण किया था। इसमें पशु-आवास, चिकित्सा देखभाल, रेस्क्यू व्यवस्था और सभी रिकॉर्ड की गहन समीक्षा की गई। 30 सितंबर को प्रस्तुत रिपोर्ट में वनतारा को आधुनिक सुविधाओं और सुदृढ़ कल्याण प्रणाली वाला विश्वस्तरीय केंद्र बताया गया।

रिपोर्ट में कहा गया – वनतारा का मुख्य उद्देश्य पशु कल्याण है

रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख था कि वनतारा का मुख्य उद्देश्य पशु-कल्याण और संरक्षण है और यह किसी प्रकार के वन्यजीव व्यापार में शामिल नहीं है। साथ ही कहा गया कि इसका पूरा काम आधुनिक बुनियादी ढांचे, उन्नत पशु-चिकित्सा, संरक्षण विज्ञान और जिम्मेदार देखभाल पर केंद्रित है। CITES स्टैंडिंग कमेटी की चर्चा में अधिकतर देशों ने भारत के पक्ष में मजबूत समर्थन व्यक्त किया। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के इस स्पष्ट संदेश ने वनतारा के बारे में फैलाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

एएसआइटी से भी मिल चुकी है क्लीनचिट

इससे पहले वनतारा को भारत में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल (SIT) से क्लीन चिट मिल चुकी है। एसआइटी ने केंद्र के कानूनी, वित्तीय और वन्यजीवों की सेवा से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की थी। जांच में सभी शिकायतें निराधार और बेबुनियाद पाई गईं। एसआइटी ने यह भी पुष्टि की थी कि सभी जानवर वैध आयात परमिट के साथ और सिर्फ गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए लाए गए थे।

रिलायंस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि वनतारा न केवल केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) के सभी नियमों का पालन करता है, बल्कि उनसे आगे बढ़कर भी कार्य करता है। यह कोई निजी संग्रह नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का संरक्षण और रेस्क्यू केंद्र है, जिसे Global Humane Certified™ मान्यता भी प्राप्त है। यह उपलब्धि केवल वनतारा की नहीं, बल्कि भारत की उस क्षमता की पहचान है, जिसने वन्यजीव संरक्षण को सहानुभूति, विज्ञान और सटीक अनुपालन के साथ विश्व-स्तर पर स्थापित किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *