JIO को मिला दाे टोल प्‍लाजा का कांट्रैक्‍ट, जियो पेमेंट्स बैंक लागू करेगा टोल कलेक्‍शन सिस्‍टम

JIO को मिला दाे टोल प्‍लाजा का कांट्रैक्‍ट, जियो पेमेंट्स बैंक लागू करेगा टोल कलेक्‍शन सिस्‍टम

SateekSamachar.Com , मुंबई

जियो पेमेंट्स बैंक (JIO Payments Bank ) को फ़ास्‍टैग (Fastag) ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन पर आधारित मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोल कलेक्शन सिस्टम को लागू करने के लिए दो टोल प्लाज़ा का कांट्रैक्‍ट मिला है। जियो पेमेंट्स बैंक जियो फ़ाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड की सहायक कंपनी है और डिजिटल-फर्स्ट पेमेंट्स बैंक है। इसे गुरुग्राम- जयपुर मार्ग के बीच शाहजहांपुर और मनोहरपुरा में प्रबंधन के लिए दो टोल प्लाज़ा मिले हैं । मल्टीलेन, फ़्री फ़्लो टोलिंग सिस्टम, टोल वसूल करने का एक तरीका है। इसमें वाहन की पहचान कर उसे क्लासिफ़ाई करना और टोल चार्ज करना शामिल है।

जियो पेमेंट्स बैंक मल्‍टी लेन फ्री फ्लो टोल कलेक्‍शन स‍िस्‍टम लागू करेगा

इस नई व्यवस्था में टोल प्लाज़ा पर गाड़ियों को रोकने, धीरे करने या किसी तय लेन में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। वाहनों से टोल चार्ज करने के लिए रेडियो फ़ीक्वेंसी की पहचान, एएनपीआर, डेडिकेटेड शॉर्ट रेंज कम्युनिकेशन और ग्लोबल नैविगेशन सेटेलाइट सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। इस तकनीक के इस्तेमाल से वाहनों को टोल प्लाज़ा पर रुकना नहीं पड़ेगा और यातायात सुचारु रूप से चलता रहेगा।

सीईओ ने कहा- हमारा मिशन देश के लोगों को बेहतर फाइनेंशियल सर्विस देना

जियो पेमेंट्स बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ विनोद ईश्वरन ने कहा, ‘हमारा मिशन हर पेमेंट को डिजिटल बनाना, ढांचागत सुविधाओं को देश के कोने-कोने में पहुंचाना और देश के नागरिकों को बेहतर फाइनेंशियल सर्विस देना है। हम मोबिलिटी की क्षमता को लगातार बढ़ा रहे हैं ताकि टोल वसूल करने का काम बेहतर तरीके से किया जा सके।’

कंपनी पहले से देश में 11 टोल प्‍लाजा का काम संभाल रही है

इन दोनों प्लाज़ा के अनुबंध भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) द्वारा लाए गए टेंडर के अंतर्गत किए गए हैं। जियो पेमेंट्स बैंक, पहले से ही देशभर के राजमार्गें पर 11 टोल प्लाज़ा का काम संभाल रहा है। टोल मैनेजमेंट के दो और नए प्रोजेक्ट मिलने के साथ ही जियो पेमेंट्स बैंक देश की ढांचागत सुविधाओं के काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार नज़र आ रहा है। इस काम में उसे जियो प्लेटफ़ॉर्म्स की डिजिटल कार्यकुशलता की भी मदद मिलेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *