Sateek Samachar, चंडीगढ़।
रिलायंस जियो (Reliance JIO) ने हरियाणा में अपनी जियो एयर फाइबर और जियो फाइबर सेवाओं का तेजी से विस्तार किया है। कंपनी ने राज्य में चार लाख से अधिक परिसरों को फिक्स्ड वायरलेस और वायरलाइन हाईस्पीड ब्रॉडबैंड और होम एंटरटेनमेंट सेवाओं से जोड़ा है।
कंपनी के हरियाणा में 1.79 लाख 5जी फिक्सड वायरलेस एक्सेस ग्राहक
जून 2025 के महीने के लिए जारी भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की नवीनतम ग्राहक डेटा रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2025 तक रिलायंस जियो (Reliance JIO) के राज्य में 1.79 लाख 5जी फिक्सड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) ग्राहक हैं। यह हरियाणा में 78.5 प्रतिशत की विशाल बाजार हिस्सेदारी के साथ यह इस सेगमेंट में अग्रणी है। दूसरे स्थान पर रहे उसके प्रतिस्पर्धी के केवल 48,785 ग्राहक हैं। इसके अलावा, पूरे हरियाणा में 2.28 लाख ग्राहक जियो फाइबर और यूबीआर-आधारित जियो एयर फाइबर से जुड़े हुए हैं।
होम एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में भी आगे
होम एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में भी कंपनी काफी आगे है। डिजिटल गेटवे जियो का सेट-टॉप बॉक्स ने रिकॉर्ड व्यूअर एंगेजमेंट ड्राइव की है। भारतीय दर्शक औसतन प्रतिदिन पाचं घंटे से अधिक होम एंटरटेनमेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं और यह वैश्विक औसत से दोगुना है। जियो सेट-टॉप बॉक्स के माध्यम से उपयोगकर्ता कई ओटीटी ऐप्स, लाइव टीवी, गेमिंग और जियो पीसी ( एक क्लाउड-आधारित वर्चुअल डेस्कटॉप प्लेटफार्म) का उपयोग कर सकते हैं। यह सभी जियो एयर फाइबर और जियो फाइबर के जरिए उपलब्ध कराए जाते हैं।
हरियाणा में शहरी के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेवाओं का विस्तार
कंपनी का कहना है कि जियो एयर फाइबर और जियो फाइबर सेवाएं हरियाणा के शहरों और हजारों गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों सहित राज्य के सभी 22 जिलों में उपलब्ध हैं। इससे राज्य में डिजिटल समावेशन को बढ़ावा मिला है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि राज्य में, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में, जियो एयर फाइबर का तेजी से अपनाया जाना, ग्रामीण हरियाणा में विश्वसनीय हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट एक्सेस की बढ़ती मांग की पुष्टि करता है।
जियो एयर फाइबर ने सेवाओं को हर जगह पहुंचाना संभव किया
कंपनी का कहना है कि जियो एयर फाइबर, अंतिम-मील कनेक्टिविटी की चुनौतियों से निपट कर, ऐसी जगहों पर वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान करता है जहां पारंपरिक फाइबर-टू-द-होम (एफटीटीएच) की तैनाती मुश्किल है। जियो एयर फाइबर, टीवी या ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ताओं को एक एकीकृत सेवा के माध्यम से विश्व स्तरीय होम एंटरटेनमेंट, ब्रॉडबैंड और डिजिटल अनुभव में अपग्रेड करने का अवसर प्रदान करता है।

