दिल्‍ली की ब्‍लॉगर ने की खुदकुशी, लिव इन पार्टनर संग नहर में कूदी, युवक बाहर निकला

दिल्‍ली की ब्‍लॉगर ने की खुदकुशी, लिव इन पार्टनर संग नहर में कूदी, युवक बाहर निकला
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:14 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, पानीपत।

दिल्‍ली की ब्‍लॉगर श्रुतिका ने अपने लिव इन पार्टनर से झगड़े के बाद नहर में कूद कर आत्महत्‍या कर ली। वह पानीपत के एक होटल में अपने लिव इन पार्टनर मिलने आई थी। बताया जाता है कि वहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद श्रुतिका वहां से नहर के पास पहुंची और उसमें छलांग लगा दी। उसके साथ उसके लिव इन पार्टनर ने भी नहर में छलांग लगा दी। बाद में लड़का नहर से बाहर निकल गया, लेकिन श्रुतिका नहर में बह गई। बाद में श्रुतिका का शव सोनीपत के पास खुबड़ू झील मिला है।

युवक का कहना है कि वह श्रुतिका को बचाने के लिए नहर में कूदा था। जानकारी के अनुसार, श्रुतिका 5 फरवरी की रात को पानीपत के एक होटल में मिलने आई थी। श्रुतिका सात महीने से दिल्‍ली में सात महीने से संजीत मान के साथ लिव इन रिलेशन रह रही है। श्रुतिका की मां ने पूरे मामले में पानीपत की माडल टान थाने में शिकायत दी। पुलिस ने युवक संजीत के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज किया गया है।

श्रुतिका की मां शालिनी में कहा कि उनकी बेटी मोर माजरा के संजीत मान के साथ पिछले छह-सात महीने से लिव इन रिलेशन में रह रही थी। वह उसके साथ शादी करना चाहती थी। श्रुतिका ने 5 फरवरी को यक हर कर कहा कि उसे संजीत ने उसे मिलने के लिए बुलाया है। 5 फरवरी की रात को उसने छोटी बहन के साथ सोशल मीडिया पर चैटिंग की। उसने लिखा कि होटल में संजीत के साथ दो और लड़के हैं। संजीत से उसकी कहासुनी हो गई है। संजीत के पास उसकी जो रिंग थी उसे उसने बेच दी है।

शालिनी ने बताया कि श्रुतिका ने वीरवार को एक होटल से खाना आर्डर किया था। इसके बारे में उसने छोटी बहन को भी बताया था। होटल का नंबर तलाश कर मां ने होटल में फोन किया तो वहां से किसी ने बताया कि आपकी बेटी नहर में कूद गई है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

शालिनी ने कहा कि संजीत उनकी बेटी श्रुतिका को मानसिक रूप से परेशान करता था। पिछले 13 जनवरी को दिल्‍ली में दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। संजीत से परेशान होकर ही वह नहर में कूदी। बताया जाता है कि संजीत के साथ झगड़े के बाद श्रुतिका नहर में कूदने नहर से निकली। होटल के स्‍टाफ ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकी। संजीत भी मौके पर आ गया। इसी दौरान श्रुतिका और संजीत नहर में ग‍िर गए। संजीत बाहर आ गया , लेकिन श्रुतिका बह गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *