हरियाणा में स्‍थानीय निकायों के चुनाव घोषित, 2 मार्च को मतदान और 13 को घोषित होंगे नतीजे

हरियाणा में स्‍थानीय निकायों के चुनाव घोषित, 2 मार्च को मतदान और 13 को घोषित होंगे नतीजे
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:20 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, चंडीगढ़।

हरियाणा में स्‍थानीय निकायों के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। राज्‍य में एक चरण में आठ नगर निगम सहित 35 स्‍थानीय निकाय के लिए चुनाव होंगे। मतदान 2 मार्च को होगा और वोटों की गिनती 12 मार्च को होगी। सभी जगह चुनाव ईवीएम (EVM) से होंगे। इस तरह राज्‍य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त धनपत सिं‍ह ने आज यहां एक प्रेस कांन्‍फ्रेंस में स्‍थानीय निकायों के चुनाव की घोषणा की। उन्‍‍होंने कहा कि चुनाव के लिए नामांकन पत्र 11 फरवरी से दाखिल किए जा सकेंगे और यह 17 फरवरी तक चलेगा। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्‍मीदवार अपने नामांकन 19 फरवरी तक वापस ले सकेंगे। इसके बाद 2 मार्च को मतदान कराया जाएगा।

प्रदेश में कुल 35 स्‍थानीय निकायों के चुनाव होंगे। इनमें आठ नगर निगम, चार नगर परिषद और 21 नगरपालिकाएं शामिल हैं। अंबाला और सोनीपत नगर निगम के मेयर पद के लिए उपचुनाव भी होगा। इन दोनों नगर निगमों में मेयर पद खाली हैं। यहां के मेयर पिछले विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे।

राज्‍य चुनाव आयुक्‍त धनपत सिंह ने कहा कि चुनाव के लिए करीब 25 हजार कर्मचारियों की आवश्‍कता होगी। सुरक्षा प्रबंध के लिए राज्‍य के डीजीपी से अनुरोध किया गया है। इस चुनाव में करीब 4500 मतदान केंद्र होंगे। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए अतिरिक्‍त पुलिस की व्‍यवस्‍था की जाएगी।

प्रत्याशियों को देना होगा घोषणापत्र –

धनपत सिंह ने कहा कि सभी प्रत्‍याशियों को एक घोषणा पत्र देना होगा। इसमें संपत्ति , आपराधिक मामलों और किसी विवाद के बारे में जानकारी देनी हाेगी। इस घोषणा पत्र को समाचार पत्रों में भी प्रकाशित करवाना होगा।

प्रत्‍याशियों के लिए यह होगी जमानत राशि –

  • नगर निगम में मेयर पद – 10 हजार रुपये।
  • नगर निगम में पार्षद – तीन हजार रुपये।
  • नगर परिषद चेयरमैन – पांच हजार रुपये।
  • नगर परिषद पार्षद – 1500 रुपये।

चुनाव कार्यक्रम

  • नोटिफिकेशन – 5 फरवरी।
  • नामांकन – 11 से 17 फरवरी।
  • नामांकन पत्रों की जांच- 18 फरवरी।
  • नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख – 19 फरवरी।
  • मतदान – 2 मार्च ।
  • मतगणना – 12 मार्च ।

इन नगर निगमाें के होंगे चुनाव –

  • फरीदाबाद।
  • गुरुग्राम।
  • मानेसर।
  • पानीपत।
  • हिसार।
  • यमुनानगर ।
  • रोहतक।
  • करनाल।
  • अंबाला और सोनीपत नगर निगम के मेयर का उपचुनाव।

इन नगर परिषदों के होंगे चुनाव

  • पटौदी।
  • थानेसर।
  • अंबाला कैंट।
  • सिरसा।

इन नगरपालिकाओं के लिए होंगे चुनाव –

  • बराड़ा।
  • बवानीखेड़ा।
  • लोहारू।
  • सिवानी।
  • जाखल मंडी।
  • नारनौंद।
  • जुलाना।
  • कलायत।
  • पूंडरी।
  • सीवन।
  • इंद्री।
  • नीलोखेड़ी।
  • फर्रुखनगर।
  • बेरी।
  • अटेली मंडी।
  • तावड़ू ।
  • कनीना।
  • हथीन।
  • रादौर ।
  • खरखौदा।
  • कलानौर।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *