अमेरिका ने 205 भारतीयों को वापस भेजा गया, अमृतसर के लिए किया गया रवाना, कल पहुंचेंगे

अमेरिका ने 205 भारतीयों को वापस भेजा गया, अमृतसर के लिए किया गया रवाना, कल पहुंचेंगे
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:22 PM by Sunil Kumar Jha

वा‍शिंगटन/अमृतसर।

अमेरिका में अवैध रूप से रहे प्रवासियों के खिलाफ तेज हुई कार्रवाई के तहत अब भारतीयों को भी डिपोर्ट कर वापस भेजा रहा है। डोनाल्‍ड ड्रम्‍प के अमेरिका के राष्‍ट्रपति बनने के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई है। अप्रवासियों को हिरासत में लेकर उनके देश भेजने की प्रक्रिया चल रही है। 205 भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है। उन्‍हें अमेरिकी सैन्‍य विमान से पंजाब के अमृतसर भेजा जा रहा है। यह विमान उड़ान भर चुका है और बताया जाता है कि यह इन भारतीयों को लेकर बुधवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा।

जानकारी के अनुसार, अम‍ेरिका में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों की पहचान कर उनको पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। पिछले 11 दिनों में 25 हजार से ज्‍यादा अवैध अप्रवासियों को हिरासत में लिए जाने की खबर है। बताया जाता है कि अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे करीब 1700 अप्रवासियों को हिरासत में लिया गया है।

अमेरिकी प्रशासन अवैध प्रवासियों को वापस भेजने की प्रक्रिया में भारत को भी शामिल किया गया है। अमेरिका में मेक्सिको से हाेकर अवैध रूप से घुसपैठ होती है। ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई के बाद इसमें कमी आई है। पिछले दिनों भारत सरकार ने कहा था कि अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस लेने को लेकर वह सदैवा तैयार है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि हम जांच कर रहे हैं कि अमेरिका में कितने भारतीय अवैध रूप से रह रहे हैं और वापस भेजा जा सकता है या नहीं।

बता दें कि पंजाब और हरियाणा से युवा फर्जी ट्रैवल एजेंटों के जाल में फंस कर अवैध तरीके से (डंकी के माध्‍यम से ) अमेरिका और कनाडा जाने से बाज नहीं आते। उनके परिवार वाले जमीन जायदाद बेचकर इन युवाओं को विदेश भेजते हैं, लेकिन फर्जी ट्रैवल एजेंटों के चक्‍कर में मुसीबत में फंस जाते हैं। कई लोगाें के मामले अक्‍सर सामने आते रहे हैं। सरकार की ओर से इसके लिए जागरूक कियास जाता है, लेकिन विदेश खासकर अमेरिका और कनाडा जाने की ललक में ये युवा उस पर ठीक से ध्‍यान नहीं देते।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *