धुंध के कारण हरियाणा में बड़ा हादसा, नहर में गिरी क्रूजर, 12 लोगों की मौत, दो जिंदा बचे

धुंध के कारण हरियाणा में बड़ा हादसा, नहर में गिरी क्रूजर, 12 लोगों की मौत, दो जिंदा बचे
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:29 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, फतेहाबाद।

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में घने काेहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। जिले के सरदारेवाला के पास एक क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। इसमें कई महिलाओं और बच्‍चों सहित 12 लोगों की मौत हाे गई। दो लोग बच गए। नहर में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने रेस्‍कयू आपरेशन चलाया। क्रूजर में सवार लोग पंजाब में एक शादी समारो‍ह में शामिल होने गए थे। गाड़ी में चालक सहित 14 लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र के 13 लोग किराये के क्रूजर वाहन में पंजाब के जलालाबाद गए थे। वे शुक्रवार देर रात वहां से लौट रहे थे। घनी धुंध के कारण सड़क पर विजिविलिटी बहुत कम थी। क्रूजर सरदारेवाला के पास पहुंची तो धुंध के कारण वह भाखड़ा नहर में जा गिरी। इस दौरान चालक जरनैल सिंह कूजर से बाहर कूद गया और वह नहर में गिरने से बच गया। इसके बाद ड्राइवर ने शोर मचाया और इसे सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्‍होंने नहर में गिरी गाड़ी से लोगों को निकालने की कोशिश की और एक बच्‍चे 10 साल के अरमान सिंह को निकालने में सफल रहे।

इसी दौरान पुलिस और प्रशासन को घटना के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। रेस्‍क्‍यू आपरेशन के दौरान 11 लोगों के शव बरामद किए हैं। सात लोगों का शव सिरसा जिले में मिले। छह शव सिरसा के गांव गदराना के पास नहर से मिले। एक शव रोड़ी क्षेत्र के कुरंगावाली के पास मिला। चार शव पंजाब के फरीद के हेड में मिला है।

क्रूजर में सवार 14 लोगों में से आठ लोग एक ही गांव के

गाड़ी में सवार 14 लोगों में से आठ लोग एक ही गांव महमड़ा के रहनेवाले थे। गाड़ी में चालक जरनैल सिंह (40 वर्ष), झंडाे बाई (60 वर्ष), बलवीर सिंह (60 वर्ष), सुरेंद्र सिं‍ह (55 वर्ष), तारो बाई (60 वर्ष), जंगीरो बाई (45 वर्ष), लखविंदर कौर (25 वर्ष), सहज दीप (एक वर्ष) महमड़ा गांव के बताए जाते हैं। इनमें गाड़ी के चालक जरनैल सिंह ही जीवित बच पाए।

गाड़ी में पंजाब के मानसा जिले के रियोंद कलां गांव के जसविंद्र सिंह (35), सजना (12 वर्ष), रविंद्र कौर (35 वर्ष) और अरमान सिंह (10 वर्ष) सवार थे। इनमें से अरमान सिंह को लोगों ने नहर से सुरक्षित निकाल लिया। इसके अलावा वाहन में पंजाब के मानसा जिले के सरपाली गांव की छिरा बाई (60 वर्ष) और फतेहपुर गांव की कनतो देवी (45 वर्ष) भी वाहन में सवार थीं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *