हरियाणा के रिटायर्ड अफसर के घर रेड, नकदी गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

हरियाणा के रिटायर्ड अफसर के घर रेड, नकदी गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:38 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, पंचकूला।

हरियाणा के एक सेवानिवृत अकाउंट अफसर के घर में छापे के दौरान इतनी नकदी मिली की उसे गिनने के लिए कैश मशीन मंगवानी पड़ी। घर में अलमारी और बेड में करीब 3.65 करोड़ कैश छिपा कर रखा गया था। हरियाणा करप्‍शन ब्‍यूरो (ACB) टीम ने 50 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में इस अधिकारी के पंचकूला स्थित आवास पर छापा मारा था। छापे के दौरान नोटों की गड्डियां देख कर अधिकारी हैरान रह गए। सेवानिवृत्‍त अधिकारी के घर से सोना-चांदी के गहने भी बरामद हुए।

पलवल मेंं हुए 50 करोड़ के घोटाले में एबीसी ने की कार्रवाई

एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो ने यह कार्रवाई पलवल जिले के हसनपुर में ब्‍लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) कार्यालय में हुए 50 करोड़ रुपये के घोटाले में की। इसमें लॉगइन आइडी का दुरुपयोग कर फंड आवंटित किया गया। इस फंड आवंटन को सही दर्शाने के लिए एक ही फर्म के नाम बार-बार फर्जी बिल काटे गए। छापे के बाद सेवानिवृत्‍त एकाउंट अफसर और एक क्‍लर्क को गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह इस मामले में अब तक तीन व्‍यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पंचायत विभाग ने दी थी हरियाणा करप्‍शन ब्‍यूरो को शिकायत

बता दें कि पंचायत विभाग ने हरियाणा करप्‍शन ब्‍यूरो (ACB) को पिछले दिनों शिकायत दी थी कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त हैं। इसका पता विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक कार्यालय की ऑडिट में हुआ है। इस सबंध में प्रधान महालेखाकार ने रिपोर्ट सौंपी थी।

इस रिपोर्ट में कहा गया था कि मुख्‍य लेखा अधिकारी के लॉगइन आइडी से बिना उचित अथॉरिटी और स्‍वीकृति के वित्‍तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में पलवल के जिला विकास एं पंचायत अधिकारी (DDPO) को फंड आवंटित कर दिया गया।

इस फंड आवंटन को सही दिखाने के लिए पलवल जिले के हसनपुर के ब्‍लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) कार्यालय ने एक निजी फर्म के नाम पर बार-बार फर्जी बिल तैयार किए गए।
इसके बाद हरियाणा करप्‍शन ब्‍यूरो ने 24 जनवरी को मामला दर्ज किया। इसमें हसनपुर के बीडीपओ (BDPO) कार्यालय में कार्यरत क्‍लर्क राकेश कुमार को नामजद किया गया।

इसके अलावा, विवादित फर्म मेसर्स दीपक मैनपपावर सर्विस, हसनपुर बीडीपीओ कार्यालय के अधिकारी व कर्मचाारी , पलवल के डीपीआरओ कायार्लय के कर्मियों व विभाग के कार्यालय निदेशक सहित कुछ अन्‍य लोगों को इस मामले में आरोपित बनाया गया। इसके बाद राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।

27 जनवरी की रात करप्‍शन ब्‍यूरो की टीम ने पलवल और पंचकूला में छापे मारे। पलवल में होडल के निवासी सतपाल सिंह के गिरफ्तार किया गया। वह बीडीपीओ कार्यालय में अकाउंटेंट है। एसीबी की टीम ने पंचकूला के सेक्‍टर 26 में रह रहे पंचायतीराज विभाग से अकाउंट अफसर के पद से सेवानिवृत्‍त हुए शमशेर सिंह के घर छापा मारा और उनको गिरफ्तार कर लिया।

उनके घर में अलमारियों और बेड से तीन करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक की नकदी मिली। इस दौरान करीब छह लाख 65 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *