Gurmeet Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम को दिल्‍ली में वोटिंग से पहले पैरोल, समर्थकों से कही यह बात

Gurmeet Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम को दिल्‍ली में वोटिंग से पहले पैरोल, समर्थकों से कही यह बात
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:39 PM by Sunil Kumar Jha


Sateek Samachar, चंडीगढ़/ सिरसा।

Gurmeet Ram Rahim Parole : दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Polls) के लिए मतदान से कुछ दिन पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh)को 30 दिन की पैरोल मिली है। रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को मंगलवार 28 जनवरी की सुबह सुनरिया जेल से बाहर निकाला। उसे पहली बार सिरसा जाने की अनुमति मिली है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में 5 फरवरी को मतदान है।

12वीं बार पैरोल मिली गुरमीत राम रहीम को

गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में 2017 में जेल जाने बाद 12वीं बार पैरोल मिली है। मंगलवार सुबह छह बजे सुनारिया जेल से निकले के बाद गुरमीत राम रहीम सिरसा में डेरा सच्चा सौदा पहुंचा। इससे पहले 11 बार पैरोल मिलने के बाद वह उत्तर प्रदेश में बरनावा आश्रम में रहा था।

सिरसा डेरा सच्‍चा सौदा से समर्थकों व अनुयायियों के लिए जारी किया संदेश

सिरसा में डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda)पहुंचने के बाद गुरमीत राम रहीम ने अपने अनुयायियों और समर्थकों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उसने कहा, ‘ परमात्मा की कृपा से आपके दर्शनों और आपकी सेवा में आया हूं। इस बार सिरसा सतनाम जी धाम में आया हूं। आपसे प्रार्थना है कि सिरसा न आएं और अपनी अपनी जगह पर ही रहें। सेवादार जैसा कहें आपको अमल करना है। भगवान आप सबको बहुत खुशियां दें।’

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भी मिली थी पैरोल
गुरमीत राम रहीम पिछले साल हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भी पैरोल पर बाहर आया था। उसे 1 अक्टूबर 2024 को 21 दिन की पैरोल मिली थी। इस दौरान हुआ उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहा था।

कब -कब मिली पैरोल

  • गुरमीत राम रहीम को 2017 में जेल जाने के बाद पहली बार 24 अक्टूबर 2020 में बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली थी।
  • इसके बाद, 21 मई 2021 को दूसरी बार भी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली थी।
  • तीसरी बार उसे 7 फरवरी 2022 को 21 दिनों की पैरोल मिली।
  • चौथी बार उसे जून 2022 में एक महीने की पैरोल मिली।
  • पांचवीं बार उसे अक्टूबर 2022 में 40 दिन की पैरोल मिली थी। इस तरह, उसे वर्ष 2022 में तीन बार 71 दिन की पैरोल मिली थी।
  • गुरमीत राम रहीम को छठी बार 21 जनवरी 2023 को 40 दिन की पैरोल मिली।
  • 20 जुलाई 2023 को उसे सातवीं बार 30 दिन की पैरोल मिली थी।
  • आठवीं बार उसे नवंबर 2023 में 29 दिन की पैरोल मिली।
  • गुरमीत को नौवीं बार 60 दिन की पैरोल 19 जनवरी 2024 को मिली थी।
  • उसे 10वीं बार 12 अगस्त 2024 को 21 दिनों की पैरोल मिली।
  • 11वीं बार उसे 1 अक्टूबर 2024 को 21 दिनों के लिए पैरोल मिली थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *