Verka Milk Price : अमूल मिल्‍क के बाद अब वेरका ने भी घटाए अपने दूध के दाम

Verka Milk Price : अमूल मिल्‍क के बाद अब वेरका ने भी घटाए अपने दूध के दाम
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:45 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, चंडीगढ़।

देश के प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल मिल्क ( Amul milk) के बाद पंजाब की कंपनी वेरका ने भी अपने दूध के दाम घटाने की घोषणा की है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। वेरका (Verka Milk) ने अपने स्टैंडर्ड मिल्क और फुल क्रीम दूध के एक लीटर के पैक के दाम में एक – एक रुपये की कमी की है। बता दें कि अमूल ने 24 जनवरी को अपने दूध के तीन ब्रांड अमूल गोल्ड ( Amul Gold) , अमूल ताजा ( अमूल Taaza) और अमूल टी स्पेशल (Amul T Special) दूध के एक लीटर के पैक के दाम में एक – एक रुपये कमी की थी।

वेरका स्‍टैंडर्ड मिल्‍क एक लीटर का पैक 61 रुपये और वेरका गोल्‍ड मिल्‍क का एक लीटर पैक 67 रुपये में

वेरका के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कंपनी ने स्टैंडर्ड दूध के एक लीटर की पैकिंग के दाम में एक रुपये की कमी की है। पहले स्टैंडर्ड दूध के एक लीटर के पैक की कीमत 62 रुपये थी और अब इसकी नई कीमत 61 रुपये होगी। अधिकारी के अनुसार, वेरका गोल्ड ( Verka Gold) के एक लीटर के पैक का दाम पहले 68 रुपये था और अब यह पैक 67 रुपये में मिलेगा।

वेरका रबड़ी का 85 ग्राम पैक 25 रुपये में मिलेगा

इसके साथ ही अधिकारी ने बताया कि वेरका रबड़ी का 85 ग्राम का पैक 25 रुपये में मिलेगा। वेरका टोंड दूध ( Verka Tond Milk) की नई पैक की कीमत 20 रुपये होगी।

अमूल ने दो दिन पहले घटाए थे अपने दूघ के दाम

बता दें कि दो दिन पहले अमूल गोल्ड दूध ( Amul Gold Milk) के एक लीटर के पैक का दाम 66 रुपये से घटा कर 65 रुपये, अमूल ताजा ( Amul Taaza) के एक लीटर पैक की कीमत 54 रुपये से घटा कर 53 रुपये कर दिया गया था। अमूल ने अपने टी स्पेशल ( Amul T Special Milk) के मूल्य को 62 रुपये से घटा कर 61 रुपये कर दिया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *