Weather Alert : हरियाणा में मौसम ले सकता है करवट, जानिये अगले दो दिन केसा रहेगा Weather

Weather Alert : हरियाणा में मौसम ले सकता है करवट, जानिये अगले दो दिन केसा रहेगा Weather
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:49 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samacar, चंडीगढ़ ।

हरियाणा और पंजाब में अगले दो दिन शीतलहर चलने की संभावना है। वैसे इस दौरान मौसम खुश्क रहेगा। चंडीगढ़ में भी ठंड अपना असर दिखा सकती है। हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि इस दौरान आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग ने 26 और 27 जनवरी को पानीपत और हिसार सहित 11 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इस दौरान ठंडी हवाएं चलेंगी।

हिसार के बालसमंद में सबसे कम रहा न्‍यूनतम तापमान

हरियाणा में पिछले 24 घंटे के दौरान हिसार के बालसमंद में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड लिया गया। यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 23. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

नारनौल में न्‍यूनत तापमान 4.8 डिग्री से. रहा

पानीपत के ऊंझा में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.8 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक में अधिकतम तापमान 20 डिग्री रिकार्ड किया गया।

IMD ने 26 और 27 जनवरी को करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर,मेवात, पलवल, सोनीपत, पानीपत, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में शतलहर चलने की संभावना जताई है। राज्‍य में कुछ स्‍थानों सुबह के समय धुंध छाई रहेगी।

शीतलहर से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां –

  1. ठंड से बचने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें।
  2. जितना संभव हो घर के अंदर रहें, ठंडी हवा के संपर्क से बचने के लिए यात्रा कम से कम करें।
  3. यदि कपड़े गीले हों तो तुरंत कपड़े बदलें।
  4. हृदय रोगी, वृद्ध और बच्‍चे सुबह ठंड के समय घर से निकलने से परहेज करें।
  5. छोटे बच्‍चों, बुजुर्गां और गर्मवती महिलाओं का विशेष ध्‍यान रखें।
  6. ठंड लगने पर यथाशीघ्र डाक्‍टर की सलाह लें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *