हरियाणा में शीतलहर संग कोहरे का कहर, सड़कों पर रेंगे वाहन

हरियाणा में शीतलहर संग कोहरे का कहर, सड़कों पर रेंगे वाहन
Last Updated: 21 Jun, 2025 at 10:17 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, पानीपत।

हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि के बाद शीतलहर चल रही है। इसके साथ ही कोहरे का कहर से दिक्कत हो रही है। राज्य में अधिकतर स्थानों पर रविवार सुबह से को घना कोहरा छाया रहा। इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। राज्य के जींद पानीपत हिसार भिवानी चरखी दादरी सहित कई जिलों में सुबह से ही धुंध छाई रही। सड़कों पर दृश्यता 50 मीटर से भी काम रह गई। इस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में कई स्थानों पर 1 1:00 बजे तक कोहरा छाया रहा।

बारिश के बाद कई जगहों पर खेतों में पानी जमा है और इस वजह से फसलों को नुकसान हुआ है। राज्य में विभिन्न स्थानों पर तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) राज्य के 11 जिलों में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें गुरुग्राम, रेवाड़ी , महेंद्रगढ़ – नारनौल, सिरसा, हिसार, जींद, रोहतक, फतेहाबाद ,चरखी दादरी, सिरसा और भिवानी जिले शामिल हैं।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने पानीपत, सोनीपत ,फरीदाबाद , मेवात, पलवल, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और यमुनानगर सहित कुछ अन्य जिलों में को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानों का कहना है कि अब शीतलहर के साथ कोहरे का कर भी तेज होगा।

राज्य में सबसे सबसे ठंडा स्थान नारनौल रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हिसार में न्‍यूनतम तापमान 9 और जींद में 9.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *